The Chopal

युक्रेन ने आज अपने पांचवें सैन्य अधिकारी को खोया

   Follow Us On   follow Us on
Ukrain Russia war
The Chopal
विदेश| रूस और युक्रेन के मध्य युद्ध जारी है रूस लगातार युक्रेन को तबाह कर रहा है। इस युद्ध मे अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। वही लाखों लोग युक्रेन से पलायन कर चुके हैं। वही आज युक्रेन के पांचवें सैन्य अधिकारी की मौत ने युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की को हिला के रख दिया है। वह एक बार पुनः रूस के साथ शांति वार्ता करने को तैयार है। 
वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने कहा कि हम शांति हेतु अपने किसी भी इलाके को नहीं छोड़ सकते और न इसे छोड़ने के लिए कभी सहमत होंगे। वही वह उनके सामने झुकेगा भी नहीं। लेकिन यदि हम बात पुतिन की करे तो पुतिन ने स्पष्ट किया है कि वह युद्ध तब ही रोकेंगे जब युक्रेन उनकी सभी शर्तों को मानेगा और रूस के सामने हथियार डालेगा। 
जानकारी के लिए बता दें रूस और युक्रेन के मध्य हुई चौथे दिन की शान्ति वार्ता युद्ध विराम को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन इसका कोई खास निष्कर्ष नहीं निकला है। क्योंकि रूस ने हठ कर रखा है कि जब तक युक्रेन हथियार नही डालेगा तब तक वह युद्ध को विराम नही दे सकते हैं।
 राष्ट्रपति पुतिन ने कहा था कि वह युद्ध तब तक नहीं रोकेंगे जब तक युक्रेन उनके सामने हथियार नहीं डालता और उनकी सभी शर्ट को नही मान लेता है। लेकिन रूस के इस बयान पर युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने कहा था वह अंत तक लड़ेंगे लेकिन झुकेंगे नहीं।