The Chopal

यूक्रेन रूस विवाद पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय

   Follow Us On   follow Us on
International news
The Chopal
यूक्रेन| यूक्रेन और रसिया के मध्य जारी विवाद ने एक अलग रूप ले लिया है और पूरे देश की चिंताएं इस विवाद ने बढ़ा दी है। अब इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंसिक ने राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए कहा, यूक्रेन किसी से डरता नहीं है वह स्वयं में अपनी रक्षा हेतु सक्षम है। बता दें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यह बात मुख्यतः रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण के हमले के संकेत पर किया है। 
बता दें अमेरिका के राष्ट्रपति वालिमदिर पुतिन ने रूस को यूक्रेन के अलगाववादी क्षेत्र में स्वतंत्रता को मान्यता देने के साथ साथ सैनिकों की तैनाती के आदेश दिए हैं। रूस के राष्ट्रपति के इस फैसले की सम्पूर्ण विश्व मे कड़ी आलोचना हो रही है लोग इनका तिरस्कार कर रहे हैं। 
सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन संकट को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में लोगों ने चिंता व्यक्त की है वहीं भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमोती ने इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, यूक्रेन में जारी विवाद सिर्फ यूक्रेन के लिए नहीं पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है इससे सम्पूर्ण विश्व की शांति में विघ्न पड़ जाएगा।