युक्रेन रूस के युद्ध का होगा विनाशकारी परिणाम:- जर्मनी के विदेश नीति सलाहकार जेन्स प्लॉटनर
Mar 31, 2022, 10:28 IST
The Chopal
International| रूस और युक्रेन के मध्य जारी युद्ध को एक माह से अधिक का समय हो चुका है। युक्रेन जहां अपनी जिद्द पर अड़ा हुआ है कि वह रूस के सामने हथियार नहीं डालेगा। वही रूसी राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि वह युद्ध को विराम तभी देंगे जब युक्रेन उनकी सभी शर्तो को मानेगा ओर हथियार डाल देगा। हालांकि इस संदर्भ में युक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने कई बार युद्ध को रोकने के संकेत दिए हैं और कहा है कि पूरे विश्व को अब युद्ध रोकने के लिए प्रयास करना चाहिए।
अब इस युद्ध के सन्दर्भ में जर्मनी के सुरक्षा एवं विदेश नीति सलाहकार जेन्स प्लॉटनर का एक बड़ा बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा है कि यदि रूस द्वारा युक्रेन पर हो रहे आत्मघाती हमले को नहीं रोका गया तो पूरे विश्व के लिए इसका विनाशकारी परिणाम हो सकता है। उन्होंने आगे कहा जर्मनी नई दिल्ली की बाधाओं और चुनौतियों को समझता है इसलिए युक्रेन संकट पर अपने रुख के लिए देश को प्रवचन देने या सिखाने की कोई जरूरत नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, पूरे विश्व को इस विषय पर विचार करना चाहिए कि रूस किस प्रकार युक्रेन को तबाह कर रहा है। क्योंकि यदि यह युद्ध नहीं रुका तो पूरा विश्व एक विनाशकारी मंजर से गुजरेगा जो बिल्कुल सही नहीं होगा। वही जर्मनी रूस के खिलाफ जर्मनी द्वारा हुए कदमो की बात करें तो जर्मनी को उम्मीद है कि अन्य देश उस बोझ को ‘‘बेअसर'' नहीं करेंगे, जो हम खुद पर डाल रहे हैं। वही यह उम्मीद है कि कोई भी मैत्री पूर्ण दोस्त अपने आर्थिक लाभ के लिए युक्रेन रूस युद्ध का फायदा नहीं उठाएगा।

