The Chopal

12 से 14 साल के बच्चों का वैकशीनेशन आज से शुरू

   Follow Us On   follow Us on
Vaccination
The Chopal
कोरोना| देश भर में कोरोना के टीकाकरण का अभियान तेजी से जारी है। अब इस बीच खबर यह है कि आज यानी 16 मार्च से 12 से 14 साल की उम्र के बच्चों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मन्डाविया ने अपने ट्वीट के माध्यम से दी थी।
उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि बच्चे सुरक्षित तो देश सुरक्षित इसलिए सभी अभिभावकों से निवेदन है कि वह अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाए। वही 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग प्रिकॉशन डोज अवश्य लगवाएं। 
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार बच्चों को बायोलॉजिकल ई वैक्सीन की corbevax लगाई जाएगी। वैक्सीन की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में लगेंगी। वैकशीनेशन के सन्दर्भ में सभी गाइडलाइंस राज्यों को दे दी गई है। 
यदि वैकशीनेशन के आखडे की बात करें तो भारत मे अब तक 180 करोड़ लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इन लोगों में से 81.4 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनका सम्पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। बता दें बच्चों का टीकाकरण तब आरंभ हुआ है जब वैज्ञानिकों ने यह गाइडलाइंस जारी की है कि जून में कोरोना की चौथी लहर दस्तक दे सकती है ।