The Chopal

वोलोदिमिर जेलेंस्‍की बोले सभी को मिलकर रोकना चाहिए युद्ध

   Follow Us On   follow Us on
वोलोदिमिर जेलेंस्‍की बोले सभी को मिलकर रोकना चाहिए युद्ध
The Chopal
विदेश| युक्रेन और रूस के मध्य जारी युद्ध को आज 29वां दिन है। इस युद्ध मे रूस ने युक्रेन में ताहिमाम मचा रखा है।युक्रेन की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। रूस लगातार युक्रेन को तबाह करने में लगा हुआ है। अब इस बीच युक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने अब दुनिया से युद्ध रोकने की गुहार लगाई है। 
उन्होंने बयान जारी कर कहा हम सभी को रूस को रोकना होगा दुनिया को रूस को रोकना चाहिए। मैं उन सभी लोगो का आभारी हूँ जिन्होंने युक्रेन का समर्थन किया। लेकिन एक माह हो गया है युद्ध अभी जारी है। युक्रेन के लोग दम तोड़ रहे हैं स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब पूरी दुनिया को सामने आकर रूस को रोकना चाहिए। 
उन्होंने आगे कहा रूस का युद्ध सिर्फ युक्रेन के विरोध में नहीं है यह पूरे विश्व के लिए खतरनाक साबित होगा। क्योंकि रूस ने युक्रेन के खिलाफ नहीं स्वतंत्रता के खिलाफ संग्राम छेड़ा है। इसकी कोशिश युक्रेन को हराने की नहीं बल्कि स्वतंत्रता को हराने की है।