हरियाणा में कोविड के सभी प्रतिबंध हटाते हुए जारी की गई चेतावनी
Updated: Feb 17, 2022, 10:37 IST
The Chopal
कोरोना| देश मे मंद हहोती कोरोना की रफ्तार के बीच अब सभी राज्यों में कोरोना का प्रकोप कम होने लगा है। अपने अपने स्तर पर सभी राज्य कोविड के दौरान लगी हुई पाबन्दियां हटा रहे हैं। इसके साथ ही वह सभी संसाधनों से पुनः पहले की तरह शुरू कर रहे हैं जिससे गतिविधियां पुनः ठीक तरीके से चलने लगी है।
अब इसी कड़ी में कर्नाटक ने अभी कोविड के दौरान अपने यहां लगी सभी पाबंदियों को हटा दिया है। हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचएसडीएमए) की राज्य कार्यकारी समिति के अध्यक्ष सह मुख्य सचिव संजीव कौशल ने आदेश जारी कर कहा है राज्य में अब कोरोना का प्रभाव कम हो गया है। कोविड की स्थिति में हुआ सुधार देखकर हम राज्य में लगे सभी प्रतिबंध हटाने का निर्णय लेते हैं।
उन्होंने आगे लोगो को सचेत करते हुए कहा, मैं लोगो से गुजारिश करूंगा की वह कोरोना के कम हुए प्रभाव को देखते हुए लापरवाही न बरतें। कोरोना की सभी गाइडलाइंस का पालन करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें क्योंकि कोरोना अभी मंद पड़ा है समाप्त नहीं हुआ है।
जानकारी के लिए बता दें छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घण्टे में कोविड-19 के 433 नए मामले आए, जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,47,880 हो गई है।

