सीरिया की मदद लेने को तैयार पुतिन क्या तबाह कर देंगे युक्रेन को
Mar 7, 2022, 09:42 IST
The Chopal
विदेश| युक्रेन रूस के बीच जारी आत्मघाती हमला तेज होता जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रुकने का नाम नही ले रहे हैं। वही अब रूसी समाचारों के मुताबिक राष्ट्रपति पुतिन सीरिया के लोगो मे रुचि दिखा रहे हैं। सीरिया के लोग शहरी लड़ाई के अनुभवी माने जाते हैं। रूस के राष्ट्रपति कीव व अन्य युक्रेन के राज्यों पर कब्जा जमाने के लिए सीरिया की मदद लेने की योजना बना रहे हैं।
वही इस संदर्भ में अमेरिकी अधिकारियों का हवाला देते हुए वॉल स्ट्रीट जर्नल ने कहा है कि सीरिया पहले ही रूस की ओर से हमले की तैयारी में है। वही सीरियाई सरकार को गृहयुद्ध में लड़ने में मदद हेतु रूस वर्ष 2015 से काम कर रहा है। अमेरिका के आलाधिकारियों के अनुसार अब मास्को पूर्णतः कीव पर अपना आधिपत्य स्थपित करने के लिए सीरिया की मदद लेने को तैयार है। वही मास्को का यह कदम युक्रेन में जारी युद्ध को ओर गंभीर स्वरूप दे सकता है।
बता दें अभी हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की ओर कहा अब रूस का यह सैन्य अभियान तब ही रुकेगा जब युक्रेन रूस के सामने हथियार डालेगा और क्रेमलिन की सभी मांगो को मानेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक युक्रेन उनकी शर्तों को नही मानेगा वह पीछे नही हटेंगे। रूस की इस हरकत के चलते रूस को कई देशों के कड़े प्रतिबंध झेलने पड़ रहे हैं। कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। यू ट्यूब, फेसबुक के साथ नेटफ्लिक्स ने अपनी सभी सर्विसेज रूस के लिए प्रतिबंधित कर दी है और यह दलील दी है कि उन्होंने यह मौजूदा हालात को देखकर किया है।

