इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में विस्फोट से 54 लोग घायल, स्कूल में बनी मस्जिद में हुए धमाके

   Follow Us On   follow Us on
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में विस्फोट से 50 लोग घायल, स्कूल में बनी मस्जिद में हुए धमाके

Jakarta News: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जुम्मे की नमाज के दौरान एक बड़ा धमाका हुआ है. जिसमें लगभग 54 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है. स्थानीय पुलिस ने इस घटना को लेकर मीडिया को बताया कि राजधानी जकार्ता में एक मस्जिद में हुए धमाके के बाद घायल हुए दर्जनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. लोकल मीडिया ने कहा कि यह धमाके दोपहर 2 बजे सुने गए. लोग मस्जिद से धुआं निकलता देख इधर-उधर भागने लगे.

अधिकारियों ने बताया की मस्जिद एक हाई स्कूल के अंदर स्थित है. जहां एक के बाद एक विस्फोट हुए जिसमें 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए ज्यादातर घायल हुए लोगों में छात्र शामिल है. पुलिसकर्मियों ने कहा कि जकार्ता के केलापा गाडिंग इलाके में नौसेना परिसर के अंदर SMA 27 स्थित हाई स्कूल में बनी मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान दो विस्फोट हुए.

घटनास्थल पर मिला कुछ चीजें

जकार्ता के पुलिसकर्मियों ने कहा कि विस्फोट होने का कारण पता नहीं चल पाया है. मामले की गंभीर रूप से जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही धमाके हुए आसपास के इलाके में बम निरोधी दस्ता एवं अन्य अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. जांच में विस्फोट होने के कर्म का पता लगाया जा रहा है. पुलिस प्रमुख असेप एडी सुहेरी नहीं जानकारी दी की घटनास्थल के नजदीक के कुछ खिलौने जैसी बंदूक और खिलौने जैसी राईफल बरामद की की गई है.

प्रेस के जरिए सुहेरी ने कहा कि हम विस्फोट होने की वजहों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों और घटनास्थल की जांच कर रही है. जब विस्फोट होने के ठोस कारण का पता लग जाएगा तो हम इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.