The Chopal

अब आने वाली है कोरोना की सुपर वैक्सीन! जो होगी कामयाब हर वेरिएंट को हराने में

कोरोना वायरस शुरुआती दिनों से ही अपनी रूप बदलता आ रहा है. इसके बहुत से वेरिएंट जैसे डेल्टा और ओमिक्रॉन देखने को मिले है. इस सबके बीच यूनिवर्सल वैक्सीन बनाने की भी चर्चा तेज हो रही है. यूनिवर्सल वैक्सीन का मतलब एक ऐसी वैक्सीन से है, जो कोरोना के सभी वेरिएंट में लड़ने से मदद करे.

   Follow Us On   follow Us on
corona super vaccine

Corona Super Vaccine: भारत सहित दुनिया के बहुत से देशों ने कोरोना की तबाही होते हुए देखी. भारत में पिछले वर्ष दूसरी लहर के दौरान बहुत मौतें हुईं. हालांकि तीसरी लहर के दौरान देश में कोई खास असर देखने को नहीं मिला. कोरोना वायरस शुरू से ही अपना रूप बदलता रहा है. इसके कई वेरिएंट जैसे डेल्टा और ओमिक्रॉन ने लोगों के दिलों मे खोफ पैदा किया हुआ है. कई वैज्ञानिकों का मानना है कि कोई भी वैक्सीन सभी वेरिएंट में असर नहीं करती है. कई देशों में वैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने का फैसला किया गया है.

वेरिएंट प्रूफ यूनिवर्सल वैक्सीन बनाने की चर्चा हो रही है तेज

इस सबके बीच यूनिवर्सल वैक्सीन बनाने की चर्चा तेज भी तेज हो गई है. यूनिवर्सल वैक्सीन का मतलब एक ऐसी वैक्सीन से होता है, जो कोरोना के सभी वेरिएंट से लड़ने में मदद करती है. 'नेचर' पत्रिका में छपा एक हालिया आर्टिकल भी 'वेरिएंट प्रूफ' वैक्‍सीन बनाने की बात की गई है. इस आर्टिकल में बताया गया कि 'बूस्‍टर डोज से मिलने वाली प्रोटेक्‍शन समय के साथ कम होती जा रही है.' आर्टिकल में ऐसी वैक्सीन की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है जो संक्रमण भी रोके और गंभीर बीमारी को भी रोक सके.

Also Read : Volkswagen Virtus Compact Sedan : जारी किया बिल्कुल नई कॉम्पैक्ट सेडान का टीजर, इस महीने तक होगी लॉन्च

ऐसी वैक्‍सीन बनाना भी है संभव

यूनिवर्सल वैक्‍सीन की बनाने की बात नई नहीं है, वैज्ञानिक एक दशक से भी ज्‍यादा समय से यूनिवर्सल फ्लू शॉट बनाने की कोशिश करते जा रहे हैं. 2019 में एक वैक्‍सीन के ट्रायल शुरू किया गया था मगर अभी तक इसे मार्केट के लिए मंजूरी नहीं मिल पाई है.फाउची और अन्‍य एक्‍सपर्ट्स का बताना है कि कोविड वेरिएंट्स और भविष्‍य के कोरोना के लिए यूनिवर्सल वैक्‍सीन जल्‍द तो नहीं आ पाएगी. लेकिन नई रिसर्च के अनुसार ऐसी वैक्‍सीन बनाना संभव भी है. 

Also Read : 2.3 सेकंड में 100kmph की स्पीड पकड़ लेने वाली यह कार , केवल इस भारतीय के पास है

इस तरह करेगी वैक्सीन काम

यूनिवर्सल वैक्‍सीन में वायरस के उन हिस्‍सों पर वार करेगी जो वेरिएंट बदलने पर भी एक जैसे रहते हैं. अगर इम्‍यून सिस्‍टम को इन हिस्‍सों की पहचान में ट्रेन कर लिया जाता है तो इस तरह की वैक्सीन बनाई जाना संभव है. आपको ये भी बता दें कि अमेरिकी सेना का वॉल्‍टर रीड आर्मी इंस्टिट्यूट ऑफ रिसर्च अपनी पैन-कोरोना वायरस वैक्‍सीन के फेज 1 नतीजों का इंतजार किया जा रहा है. इसके अलावा DIOSyn नाम की एक कंपनी भी ऐसी ही वैक्‍सीन डिवेलप करने में लगी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि यूनिवर्स वैक्सीन जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी.