The Chopal

इमरान खान को लेकर रक्षा मंत्री और जेल प्रशासन ने कही ये बात, क्यों चली अफवाहें

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और अदियाला जेल प्रशासन द्वारा इमरान खान को लेकर उड़ रही इंटरनेट पर तरह-तरह की खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया है.
   Follow Us On   follow Us on
इमरान खान को लेकर रक्षा मंत्री और जेल प्रशासन ने कही ये बात, क्यों चली अफवाहें

Imran Khan PTI: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर पिछले कई घंटों के दौरान कई तरह की अफवाहें जोर पकड़ रही थी. इसके बाद अब रावलपिंडी में आदियाला जेल प्रशासन द्वारा इन अफवाहों को पूर्णविराम लगा दिया है. जेल प्रशासन द्वारा कहा गया है कि इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ है और वो जेल में ही है. जेल प्रशासन द्वारा राजनीतिक पार्टी पीटीआई के आरोपों को सिरे से नकार दिया है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इमरान खान को जेल के भीतर अच्छी सुविधा दी जा रही है और उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. जबकि इमरान खान के समर्थकों द्वारा बार-बार ये आरोप लगाया जाता रहा है कि उनको जेल में प्रताड़ित किया जाता है.

इमरान खान को अप्रैल 2022 में विपक्ष द्वारा एवं विश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से हटा दिया था. वह भ्रष्टाचार और आतंकवाद जैसे कई मामलों में सजा सुनाई जाने के बाद अगस्त 2023 से जेल में बंद है. उनके जेल में बंद होने के कुछ समय बाद से ही उनके समर्थकों द्वारा उनकी उनके सेहत ख़राब होने और प्रताड़ित करने जैसे कई तरह के आरोप लगाए जाते रहे हैं. इसको लेकर जेल प्रशासन ने बताया कि इन खबरों में किसी तरह की सच्चाई नहीं है. इमरान खान की सेहत एकदम सही है और उनकी मेडिकल सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है.

क्यों शुरू हुआ अफवाहों का दौर

जेल में बंद इमरान खान से उनकी तीन बहनों को 3 सप्ताह से ज्यादा समय से मिलने की अनुमति नहीं मिली. उसको लेकर उनकी बहनें जेल के बाहर इमरान खान की स्वास्थ्य है चिंता को लेकर प्रदर्शन कर रही थी उसे दौरान इमरान की बहनों ने आरोप लगाया की पुलिस वालों ने उन पर हमला किया. तभी से इंटरनेट पर लगातार इमरान खान से जुड़ी कई तरह की अफवाहें फैलने लगी. सोशल मीडिया पर उनकी रहस्यमई मौत की अलग-अलग कहानियाँ सामने आने लगी. इमरान खान की तीनों बहनों ने कहा कि उनके पास मिलने के लिए परमिशन है तब भी उनकी मुलाकात नहीं हो पा रही.

इमरान खान की तीनों बहनों ने बताया कि परिवार के अलावा उनके वकीलों को भी इमरान खान से मिलने नहीं दिया जा रहा. साथ परिवार के लोगों ने कहा कि उनके स्वास्थ्य और लोकेशन तक की किसी प्रकार की जानकारी नहीं बताई जा रही. इस तरह की खबरें इंटरनेट पर आने के बाद उनके समर्थकों में बेचैनी होने लगी. साथ ही उनकी मौत को लेकर अलग-अलग तरह की अफ़वाहें आना शुरू हो गई.