The Chopal

देश के इन राज्यों मे होली के पहले लग सकता है लॉकडाउन ,जानिए पूरी खबर

दिल्ली- कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश की चिंता और भी बढ़ा दी है. एक समय ऐसा भी था जब लग रहा था कि कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होता जा है, संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण चारों तरफ दहसत का माहोल बना हुआ है . महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, राजधानी दिल्ली,
   Follow Us On   follow Us on
देश के इन राज्यों मे होली के पहले लग सकता है लॉकडाउन ,जानिए पूरी खबर

दिल्ली- कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश की चिंता और भी बढ़ा दी है. एक समय ऐसा भी था जब लग रहा था कि कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होता जा है, संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण चारों तरफ दहसत का माहोल बना हुआ है . महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, राजधानी दिल्ली, मध्यप्रदेश, गुजरात में लगातार मामले बढ़ जा रहे हैं. लोगों में कोरोना को लेकर लापरवाही साफ देखी जा सकती है . होली नजदीक आ रही है और इसके चलते लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत है .

देश के इन राज्यों मे होली के पहले लग सकता है लॉकडाउन ,जानिए पूरी खबर

अलग-अलग राज्यों के स्वास्थ्य बुलेटिन और स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो कोरोना के संक्रमण का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले 28,699 सामने आए हैं और वही 132 लोगों की मौत भी हुई है. मृतकों की यह संख्या पिछले साल के 20 नवंबर के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा है. यहां अब 2,30,641 मरीजों का उपचार जारी है.

मुंबई में 3,514 नए मामले आए है, जबकि पुणे में 5,722 नए मामले आए हैं. कर्नाटक के केसों की बात करे तो यहां चार महीने के अंतराल के बाद कोरोना के 2,010 नए मामले आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी न्यूज में बताया गया कि यहां अब 15,595 मरीजों का उपचार जारी है.

केरल में कोरोना के 1,985 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख से ज्यादा हो गई. ओडिशा में कोरोना के 113 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर यहां 3,39,076 हो गई. आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 492 नए मामले सामने आए हैं.

सावधान! पैन कार्ड और आधार लिंक की अंतिम तारीख जान लें, लिंक नहीं किया तो होगा रद्द