कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे मे 47 हजार के करीब नए मामले ,जानिए कितने है ऐक्टिव केस
देश में कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना के लगभग 47 हजार के करीब नए मामले आए हैं जिससे सरकार की चिंता और बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश 24 घंटों में 46 हजार 951 नए मामले सामने आए हैं और 21 हजार 280 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 212 लोगों की मौत हो गई है.
बता दे कि इसके साथ ही अब देश में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 1,16,46,081 हो गया है. इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 3,34,646 है और 1,11,51,468 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं कोरोना वायरस से अब तक 1,59,967 लोगों की जान जा चुकी हैं. जानकारी अनुसार अब तक 4,50,65,998 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है.
बता दे कि भारत में कोरोना के मामलों में इस हफ्ते तेजी से वृद्धि हुई है. इस हफ्ते संक्रमण के मामलों में 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले सप्ताह की अपेक्षा इस सप्ताह 1 लाख ज्यादा मामले सामने आए है . इस सप्ताह कोरोना से मरने वाले 41 प्रतिशत बढ़े है .
देश में 15-21 मार्च के बीच कोरोना के 2.6 लाख मामले सामने आए थे . और 8-14 मार्च के बीच कोरोना के 1.55 लाख मामले सामने आए थे. कोरोना के मामलों में यह अब तक का सबसे बड़ा उछाल है.
कोरोना संक्रमण मे इस सप्ताह सबसे बड़ा उछाल है . 13 जनवरी के बाद से पहली बार कोरोना से मौत का आंकड़ा 200 के पार पहुंचा है. रविवार को कोरोना के कारण 213 लोग अपनी जान गवा दी थी .

