The Chopal

Pfizer की कोरोना वैक्सीन लेने के 48 घंटे बाद पुर्तगाल में हेल्थ वर्कर की मौत,

दुनिया कोरोना की वैक्सीन आने से एक तरफ ख़ुश है तो पुर्तगाल से एक बुरी ख़बर आ रही है वहां एक कैंसर हस्पताल में काम करने वाली एक महिला हेल्थ वर्कर सोनिया असेवेडो की Pfizer (फाइज़र) की वैक्सीन लेने के बाद 48 घंटे में मौत हो गई जिससे हड़कंप मच गया है, ख़बर के अनुसार
   Follow Us On   follow Us on

दुनिया कोरोना की वैक्सीन आने से एक तरफ ख़ुश है तो पुर्तगाल से एक बुरी ख़बर आ रही है वहां एक कैंसर हस्पताल में काम करने वाली एक महिला हेल्थ वर्कर सोनिया असेवेडो की Pfizer (फाइज़र) की वैक्सीन लेने के बाद 48 घंटे में मौत हो गई जिससे हड़कंप मच गया है, ख़बर के अनुसार Pfizer की कोरोना वैक्सीन लेने के बाद महिला हेल्थ वर्कर में अलग तरह के साइड इफ़ेक्ट भी बताए गए है! अब अचानक उनकी मौत हो गई है,

फिलहाल सोनिया की मौत की वजह सुनिश्चित की जा रही है फिनलैंड, बुलगारिया और बिर्टेन में भी अमेरिका की कंपनी Pfizer के साइड इफ़ेक्ट के मामले सामने आए हैं, पुर्तगाल के अख़बार डेली मेल के अनुसार सोनिया असेवडो पोर्तो शहर की एक इंस्टिट्यूट में काम कर रही थी, ख़बर के मुताबिक उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं थी ना ही कोरोना वॉयरस के लक्षण थे वह बिलकुल स्वस्थ थी,

पुर्तगाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ऑनकोलोजी ने ब्यान जारी किया है की महिला हेल्थ वर्कर को 30 दिसंबर को pfizer वैक्सीन दी गई थी और 1 जनवरी को उनकी मौत हो गई हालांकि वैक्सीन लेने के बाद उनमें कोई साइड इफ़ेक्ट नज़र नहीं आए थे, इंस्टिट्यूट रिकॉर्ड के मुताबिक सोनिया वैक्सीन लेने से पहले बिलकुल स्वस्थ थी,