नकल की तैयारी... भारत के CDS की तर्ज पर पाकिस्तान कर रहा CDF सैन्य शीर्ष पद का गठन

   Follow Us On   follow Us on
नकल की तैयारी... भारत के CDS की तर्ज पर पाकिस्तान कर रहा CDF सैन्य शीर्ष पद का गठन

World News: भारतीय सेवा के सफल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही खौफ में पाकिस्तान नए-नए कदम उठा रहा है. भारत की नकल करते हुए पाकिस्तान थल सेना, नौसेना और वायु सेवा के बीच एकीकृत कमान सुनिश्चित करने के लिए कमांडर ऑफ़ डिफेंस फोर्सज (CDF) नाम से एक नया शीर्ष सैन्य पद बनाने की तैयारी कर रहा है. यह नया पद भारत के सीडीएस (CDS) जैसा ही नजर आ रहा है.

पाकिस्तान रक्षा तंत्र में करेगा बदलाव

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित 27वें संविधान संशोधन के तहत यह नए सीडीएफ का नया शीर्ष सैन्य पद बनाने की तैयारी चल रही है. भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी ठिकानों पर प्रहार किया था. ऑपरेशन सिंदूर में मात खाने के बाद पाकिस्तान रक्षा तंत्र में बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. इसी के लिए तीनों सेनाओं के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए 'कमांडर ऑफ़ डिफेंस फोर्सज' (CDF) नाम से नए पद का गठन कर रहा है.

अनुच्छेद 243 में संशोधन की तैयारी

पाकिस्तान की कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 243 में संशोधन का मसौदा तैयार किया जा रहा है. फिलहाल सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमान राष्ट्रपति के अधीन है. जबकि वास्तविक नियंत्रण संघीय सरकार के पास है. नई व्यवस्था के बाद कमांडर ऑफ़ डिफेंस फोर्सज को सौंपने का प्रस्ताव है जो तीनों सेनाओं की संयुक्त कार्यवाही का नेतृत्व करेगा. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जिओ न्यूज़ को बताया कि अनुच्छेद 243 को लेकर चर्चा की जा रही है. रक्षा व्यवस्थाओं को बदलने के लिए सभी हितों को ध्यान में रखते हुए सहमति से विचार को आगे बढ़ाया जाएगा.

पाकिस्तान बेशक नए पद का गठन कर सैन्य परिस्थितियों को सुधारने का नाटक करें. लेकिन हकीकत यह है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया था. जिससे यह साबित होता है कि अगर दुश्मन सीमा पार से वार करेगा तो उसको ठोस और जोरदार तरीके से जवाब देगा.