The Chopal

देश में आज से कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण कार्य शुरू होगा, 10:30 बजे होगी शुरूआत

THE CHOPAL NEWS देश दुनिया करीब 1 साल से कोरोना संकट से जूझ रहा है अब जाकर कही कोरोना से राहत मिलने वाली है. कोरोना संकट के बीच भारत में शनिवार से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी कोरोना टीकाकारण अभियान की शुरूआत करने वाले हैं. इस बाबत उन्होंने ट्वीट कर के बताया कि
   Follow Us On   follow Us on

THE CHOPAL NEWS

देश दुनिया करीब 1 साल से कोरोना संकट से जूझ रहा है अब जाकर कही कोरोना से राहत मिलने वाली है. कोरोना संकट के बीच भारत में शनिवार से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी कोरोना टीकाकारण अभियान की शुरूआत करने वाले हैं. इस बाबत उन्होंने ट्वीट कर के बताया कि 16 जनवरी सुबह 10:30 बजे से भारत में COVID-19 टीकाकरण अभियान शुरू होगा. इस अभियान के साथ ही पीएम मोदी COWIN एप्लीकेशन भी लॉन्च करेंगे,

सुबह 10:30 बजे से अभियान शुरू

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के से टीकाकरण कार्य की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी वैक्सीन लगाने वाले हेल्थ वर्कर्स से बातचीत भी करेंगे. इस बातचीत को देश के 3006 वैक्सीन सेंटर पर लोग देख सकते हैं. टीकाकारण अभियान के पहले दिन करीब तीन लाख हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी. यानी कि पहले दिन सभी सेंटर्स पर 100 लाभार्थियों को टीका लगाया जाएगा. टीकाकारण का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. COVID-19 महामारी, वैक्सीन रोलआउट और Co-WIN सॉफ़्टवेयर से संबंधित सवालों के लिए एक 24×7 कॉल सेंटर- 1075 भी स्थापित किया गया है.