7th pay commission : 1 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को मिला तगड़ा अपडेट, इन भत्तों की होगी छुट्टी
7th pay commission :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट आया है। कर्मचारियों की सैलरी में भत्तों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बेसिक सैलरी से अधिक राशि कर्मचारियों को भत्तों के माध्यम से मिलती है। अब, भत्तों को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। सरकार द्वारा भत्तों को समाप्त किया जा सकता है। आइए जानते हैं नवीनतम जानकारी-

The Chopal, 7th pay commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग सबसे पहले बेसिक सैलरी निर्धारित करता है। इसके बाद इसी सैलरी के आधार पर कर्मचारियों को भत्ते दिए जाते हैं। इन भत्तों के आधार पर कर्मचारियों की सैलरी में संशोधन किया जाता है। कर्मचारियों की सैलरी में ये भत्ते अत्यंत आवश्यक होते हैं।
1 करोड़ कर्मचारियों को लगेगा झटका
केंद्र सरकार की ओर से 1 करोड़ कर्मचारियों को झटका लग सकता है। नए वेतन आयोग में कई पुराने भत्तों को समाप्त किया जा सकता है। हां, 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) में सैलरी में भारी वृद्धि होगी। करोड़ों कर्मचारियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है।
नए वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया जारी
केंद्र सरकार ने नए साल की शुरुआत में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को मंजूरी दी थी। इसके बाद से कर्मचारी नए वेतन आयोग के गठन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अप्रैल में नए वेतन आयोग (7th pay commission) के गठन के लिए एक अध्यक्ष और दो सदस्यों के नाम की घोषणा कर सकती है।
भत्तों का भी किया जाएगा मूल्यांकन
केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में संशोधन के साथ ही नए वेतन आयोग की ओर से (7th pay commission) भत्तों का भी मूल्यांकन किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी संशोधन के साथ आयोग द्वारा भत्तों का मूल्यांकन भी किया जाता है।
खत्म हो जाएंगे ये भत्ते
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी के अलावा मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग के तहत पुराने गैर-जरूरी भत्तों को समाप्त किया जा सकता है। आयोग की दृष्टि में जो भत्ते गैर-जरूरी होंगे, उन्हें हटाया जाएगा।
इसके अलावा, समय की आवश्यकता के अनुसार नए भत्तों को जोड़ा भी जा सकता है। 7वें वेतन आयोग (7th pay commission allowances) ने भी कई भत्तों को समाप्त किया था।
कितने भत्ते हुए थे खत्म
7वें वेतन आयोग (7th pay commission) की सिफारिशें 1 जनवरी 2016 को लागू हुई थीं। इस दौरान आयोग ने कुल 196 भत्तों का मूल्यांकन किया। इनमें से केवल 95 भत्तों को 7वें वेतन आयोग (7th pay commission allowances) में शामिल किया गया। बाकी 101 भत्तों को समाप्त कर दिया गया। कुछ भत्तों को मर्ज भी किया गया।