The Chopal

UP में धान खरीदने के लिए खुलेंगे 81 खरीद केंद्र, जानिए डीटेल

   Follow Us On   follow Us on
81 purchase centers will open in UP to buy paddy, know details

The Chopal - किसानों को कोई समस्या नहीं होगी, इसलिए धान खरीदने की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। शासन अभी धान खरीद का लक्ष्य नहीं बताया है, लेकिन मीरजापुर में 81 क्रय केंद्रों को खोलने की योजना चल रही है। गत वर्ष भी 81 क्रय केंद्र धान खरीदने के लिए खोले गए थे। 

ये भी पढ़ें - गाजर की खेती कर 3 महीने में कमाएं मोटा मुनाफा, इस तरह करें खेती 

सरकार ने इतिहास को मिटा दिया

2023-24 के खरीफ विपणन वर्ष के लिए जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने 81 खरीद केंद्रों को खोलने की अनुमति दी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि धान को 81 क्रय केंद्रों पर खरीदेंगे, जिसमें खाद्य विभाग के 15, उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोआपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ), उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस), उत्तर प्रदेश सहकारी यूनियन (पीसीयू) के 22, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के नवीन मीरजापुर मंडी स्थल और मीरजापुर नवीन मंडी समिति शामिल हैं। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने शिवप्रताप शुक्ल को धान खरीद अधिकारी नियुक्त किया है। तत्काल संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी तैनाती केंद्र की जिओ टैगिंग के साथ आवश्यक तैयारी पूरी करें। किसानों का पंजीकरण और सत्यापन भी जल्दी करें। 

ये भी पढ़ें - टमाटर के बाद नेपाल से होगा इस चीज का निर्यात, प्रचंड सरकार करने वाली है भारत से बात 

गत वर्ष धान की खरीद 168136.83 टन हुई 

गत वर्ष भी राज्य में धान खरीदने के लिए 81 क्रयस्थल खोले गए थे। 2022-23 में 30342 किसानों से 168136.83 टन धान खरीद लिया गया था। शासन अभी तक इस बार धान खरीद का लक्ष्य नहीं बता सका है।