UP के इस जिले गांव की 84 किमी लंबी सड़कें होगी चकाचक, जर्जर सड़कों सुधरेंगी हालत
UP News : ग्रामीण और शहरी इलाकों के बीच आवाजाही आसान होगी। जाम और खराब सड़कों से होने वाली समस्याओं का समाधान होगा। टूटी-फूटी सड़कों से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी आएगी। सामान लाने-ले जाने में आसानी होगी, जिससे आर्थिक विकास होगा।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर रेल और मेट्रो के कई प्रोजेक्टों पर पिछले कुछ वर्षों में सराहनीय कदम उठाए गए हैं। उत्तर प्रदेश में यातायात कनेक्टिविटी बेहतर बनाने और प्रदेश कई आर्थिक उन्नति को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार निरंतर प्रयास है। शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़कों को मंजूरी दी है। इन सड़कों की निविदा निकाल जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू की जाएगी। मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली ग्रामीण सड़कों का रूप बदलेगा। 14 सड़कों, जिसमें अलीगढ़-बाइपास और एनएच 509 जवां कस्बा शामिल हैं, के निर्माण की अनुमति दी गई है। 84 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण साढ़े 15 करोड़ रुपये से होगा। इसकी पहली किस्त भी उपलब्ध है।
ग्रामीणों को सड़क की क्षति से काफी परेशानी
ग्रामों में सड़कें वर्षों से खराब हैं। अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने इसे लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजे थे। ग्रामीणों को सड़क की क्षति से काफी परेशानी हुई। कई बार दुर्घटना भी हुई। जनप्रतिनिधियों ने शासन को इन सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण की मांग की। जो अब स्वीकृत है। शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर सड़कों को मंजूरी दी है। इन सड़कों की निविदा निकाल जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू की जाएगी।
प्रदेश में सड़क मरम्मत और सुधार कार्यों के तहत कई प्रमुख मार्गों को अपग्रेड करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए करोड़ों रुपये की राशि आवंटित की गई है, जिससे यातायात सुगम होगा और आम जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलेंगी।
इन सड़कों की होगी मरम्मत और सुधार कार्य
मार्ग का नाम | लंबाई (किमी) | अनुमानित लागत (लाख रुपये) |
अलीगढ़ शहर बाईपास | 4.000 | 139.19 |
पनेठी गंगीरी मार्ग | 5.960 | 207.40 |
पीटीए मार्ग से नरवरी मार्ग | 3.800 | 53.12 |
पीटीए प्रेमपुर वालनपुर | 7.450 | 104.17 |
त्यौर रजवाहा पटरी सेवा मार्ग | 3.800 | 42.50 |
साथा चीनी मिल से मीरपुर-हरदुआगंज | 5.300 | 59.30 |
लोहगढ़ से दूधमा वाया लस्की मार्ग | 8.800 | 123.05 |
रामघाट मार्ग से खानपुर खिटौली मार्ग | 4.225 | 59.08 |
रामघाट मार्ग (किमी 36 से जमनका मार्ग) | 4.750 | 53.12 |
एनएच-509 जवां कस्बा | 2.200 | 70.48 |
दोरऊ मोड़-पिसावा मार्ग | 7.333 | 234.99 |
सुमेरा-बरौली मार्ग | 8.000 | 101.14 |
अलीगढ़-बरौली मार्ग | 15.100 | 302.07 |
रामघाट सांकरा मार्ग | 4.950 | 51.73 |