बिहार में बनेगा 875 KM नेशनल हाईवे, नए फोरलेन भी होगें विकसित
Bihar Road development: बिहार के लिए रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐतिहासिक सौगात है। केंद्र सरकार द्वारा ₹33,464 करोड़ की राशि को स्वीकृति देना यह दर्शाता है कि अब बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल और तेज़ी से फैलेगा, जिससे राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्वीकृत वार्षिक कार्यक्रम के तहत 380 किमी लम्बाई में चार लेन में राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाया जाएगा।

Bihar News: बिहार में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े प्रोजेक्ट की सौगात मिली है. प्रदेश में 875 किलोमीटर के राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए 33464 करोड रुपए की राशि केंद्र सरकार की तरफ से स्वीकृत की गई है. प्रदेश को पहली बार इतनी बड़ी राशि वित्तीय वर्ष में मिली है. पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार की 875 किमी एनएच को विकसित करने के लिए 33,464 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत वार्षिक कार्यक्रम के तहत 380 किमी लम्बाई में चार लेन में राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाया जाएगा।
बिहार के 875 किमी एनएच को विकसित करने की 33,464 करोड़ रुपये की योजना सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दी है। शुक्रवार को पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने यह जानकारी दी। उनका कहना था कि बिहार को वित्तीय वर्ष में पहली बार इतनी बड़ी रकम मिली है। इसके साथ ही, कार्य वर्ष 2025–26 की मंजूरी भी मिल गई है। गंडक नदी पर दो बड़े पुल और कमला नदी पर एक बड़ा पुल बनाने की वार्षिक योजना है। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं में कमला नदी पर एक बड़ा पुल, गंडक नदी पर बगहा और पतजीरवा में दो बड़े पुल शामिल हैं। इन पुलों का निर्माण होने से व्यापक स्तर पर प्रभाव पड़ेगा और आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
380 किमी लंबी चार लेन की सड़कें बनाई जाएंगी।
पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि स्वीकृत वार्षिक कार्ययोजना के तहत 380 किमी लम्बाई का राष्ट्रीय उच्च मार्ग चार लेन में बनाया जाएगा। इसमें कई महत्वपूर्ण सड़कें शामिल हैं, जिनमें अरवल-जहानाबाद-बिहारशरीफ (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 33), बेतिया से बगहा (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 727), मशरख-चकिया-शिवहर-सीतामढ़ी-भिठ्ठामोड (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 227ए एवं 227), और राम जानकी मार्ग। इसके अलावा, सीतामढ़ी-चिरांत (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 122ए), समस्तीपुर-दरभंगा (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 322), हरिहरगंज औरंगाबाद नौबतपुर पथांश (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 139) तथा बरबीघा जमुई-बांका ढाका मोड़ (राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 333ए) में दो लेन में चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस स्वीकृत कार्ययोजना में 18 आरओबी भी बनाए जाएंगे।
नितिन गडकरी की बैठक में समझौता
पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि सात मई को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर बिहार की कार्य योजना पर चर्चा की गई, जो स्वीकृत हो चुकी है। श्री गडकरी ने उनका आभार व्यक्त किया है।