UP में यहां बनेगा नया बाईपास, 4500 किसानों से ली गई जमीन, कई गांवों से गुजरेगा मार्ग
UP News : उत्तर प्रदेश का एक और शहर अब जाम मुक्त होने वाला है। शहर को जान से निजात दिलाने को जनता की यात्रा सुगम बनाने को लेकर सरकार की तरफ से बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इस बाईपास निर्माण में 4500 किसानों को 335 करोड़ का मुआवजा वितरित किया गया है।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की दिशा में एक बड़ी और सराहनीय पहल है। शहरों को जाम से निजात दिलाने और यात्रा को सुगम बनाने के लिए बाईपास का निर्माण न सिर्फ ट्रैफिक कम करता है, बल्कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था, व्यापार और पर्यावरण पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। देवरिया बाईपास का निर्माण करवाकर शहर में जाम से मुक्ति मिलेगी और लोग आसानी से यात्रा कर सकें। 4500 किसानों को 335 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया है। जबकि किसानों को अभी भी 145 करोड़ रुपये मुआवजा देना बाकी है। निर्माण कार्य जून से शुरू होने का अनुमान है। बाईपास का निर्माण की टेंडर प्रक्रिया 2024 में ही पूरी हो चुकी है।
हर दिन घंटों जाम की समस्या
देवरिया शहर में हर दिन घंटों जाम की समस्या आम हो चुकी है। लगन में तो लोग घंटों जाम से जूझते हैं। देवरिया बाईपास को जाम से छुटकारा दिलाने की कई वर्षों की मांग है। सरकार ने लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए 2023 में देवरिया बाईपास को मंजूरी दी, जिसका निर्माण 2023 में पूरा हुआ। इससे प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का काम शुरू हो गया है। 480 करोड़ रुपये किसानों को मुआवजा देना होगा। 335 करोड़ 4500 कृषक इसमें से मिल गए हैं। 145 करोड़ मुआवजे की राशि अभी भी 1500 किसानों को दी जानी है। मुआवजा देने के बाद बाईपास का निर्माण शुरू हो जाएगा।
बाईपास कई गांवों से गुजरेगा
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर सिरजम खास के निकट एक बाईपास होगा। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर यह बाईपास इटवा, बैतालपुर, बलुआ, बरारी, गौरा, भीमपुर, गोबराई, धनौती खुर्द, कुसम्हा बेलवा, रामपुर खुर्द, पगरा उर्फ परसिया से गुजरता है।