गाजियाबाद में हिंडन नदी पर 73 साल बाद बनेगा पुल, खत्म हो जाएगा परी चौक का जाम
UP News : उत्तर प्रदेश में हिडन नदी पर एक नया पुल बनाने का काम 2019 के बाद अब दोबारा शुरू हो गया है। दिल्ली एनसीआर की जनता शायद ही हिडन नदी के बारे में जानती होगी। एक नाले के रूप में पहचाने जाने वाली यह नंदी देश की दो सबसे बड़ी नदियों को आपस में जोड़ती है। यह नदी करीब 400 किलोमीटर चलकर यमुना से गंगा को जोड़ती है।

Uttar Pradesh News : हिडन नदी, जिसे आमतौर पर एक छोटे नाले के रूप में देखा जाता है, वास्तव में उत्तर प्रदेश के जल तंत्र में एक अहम भूमिका निभाती है। यह नदी गंगा और यमुना जैसी दो विशाल नदियों को जोड़ती है और करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय करती है।
2026 तक पूरा हो जाएगा काम
दिल्ली-एनसीआर के लोग शायद नहीं जानते कि हिंडन नदी, जिसे आम तौर पर एक नाले के रूप में जानते हैं, देश की दो सबसे बड़ी नदियों को सीधे जोड़ती है। हिंडन नदी दिल्ली-एनसीआर में गंगा और यमुना को जोड़ने वाली एकमात्र नदी है। गाजियाबाद में हिंडन नदी पर एक नया पुल बनाने का काम फिर से शुरू हो गया है। 2019 में शुरू हुआ इसका निर्माण 30% होने के बाद बंद हो गया। यह अब फिर से शुरू किया जा रहा है और अप्रैल, 2026 तक पूरा हो जाएगा। इस पुल का निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से रुक गया था। अब इसे पुनः चालू किया गया है, जो न सिर्फ इस क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
पुल बनाने का प्रयास शुरू
आज से करीब 73 साल पहले, इस हिंडन नदी पर एक पुल बनाया गया था। बता दे की 7 दशक बाद, इस नदी पर एक बार फिर पुल बनाने का प्रयास शुरू हो गया है। इस पुल के निर्माण से नोएडा से गाजियाबाद की दूरी लगभग 10 किलोमीटर कम हो जाएगी। यूपी सरकार ने नया पुल इस नदी पर बनाने की अनुमति दी है। पुल का निर्माण 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन लगभग तीस प्रतिशत काम पूरा होने के बाद से यह अटक गया था। पुल को 2026 तक पूरा करने का वर्तमान लक्ष्य है। परियोजना के अनुसार, पुल की लंबाई लगभग 290 मीटर होगी और नोएडा को गाजियाबाद के पूर्वी छोर से जोड़ने का सबसे महत्वपूर्ण तरीका होगा। यह नदी करीब 400 किलोमीटर चलकर यमुना से गंगा को जोड़ती है।
18 महीने लगेंगे
पुल बनाने वाली संस्था ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से 18 महीने का समय मांगा है। इस समय, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 1-1 किलोमीटर की अप्रोच रोड बनाने का काम भी शुरू किया है। पुल अप्रैल 2026 तक पूरा हो जाएगा। पुल के लिए आवश्यक 16 फाउंडेशन और संरचनाओं में से सिर्फ 4 का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
परी चौक का जाम खत्म हो जाएगा
हिंडन ब्रिज तैयार होने के बाद, एलजी चौक ग्रेटर नोएडा से नोएडा सेक्टर 146 के बीच आना-जाना बहुत आसान हो जाएगा। इस पुल से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में परी चौक पर लगने वाला जाम भी कम होगा। इससे सूरजपुर और एलजी चौक में भी आवाजाही काफी आसान हो जाएगी। इसके अलावा, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी लगभग 10 किलोमीटर कम हो जाएगी।
ग्रामीणों को भी लाभ
हिंडन पुल भी गाजियाबाद में नेशनल हाइवे 9 पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करेगा। गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार के लोगों को अभी नोएडा और राजनगर एक्सटेंशन तक जाने के लिए काफी घूमना पड़ता है। लेकिन, नए पुल के निर्माण के बाद दोनों क्षेत्रों को एक एलिवेटेड रोड से सीधे जोड़ा जाएगा, जो जाम को दूर करेगा।
2 लेन का पुल बनेगा
हिंडन नदी पर निर्माणाधीन पुल दो लेन का होगा। अभी मौजूद पुल साल 1952 में बनाया गया था. इसमें एक लेन और काफी जाम है। एक ही तरफ से ट्रैफिक निकल सकता है। नए पुल के निर्माण के बाद सेक्टर 151, 153, 155, 156, 157, 158, 160 और 162 में संपत्ति की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, जिससे रियल एस्टेट की मांग भी बढ़ सकती है।