The Chopal

राजस्थान के इस जिले में बनेगा औद्योगिक हब, एनसीआर की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

Rajasthan News : राजस्थान में  दिल्ली गुरुग्राम नोएडा की तरह नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इस औद्योगिक हब का निर्माण करीबन 4000 बीघा जमीन पर किया जाएगा। इसका निर्माण होने के बाद प्रदेश में रोजगार की कोई कमी नहीं रहेगी। इससे प्रदेश में रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान के इस जिले में बनेगा औद्योगिक हब, एनसीआर की तर्ज पर किया जाएगा विकसित

Rajsthan News : राजस्थान में दिल्ली मुंबई और बांदीकुई जयपुर एक्सप्रेसवे के नजदीक बड़ा औद्योगिक हब विकसित करने की योजना पर तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि प्रदेश सरकार करीबन 4000 बीघा जमीन पर विकसित किया जाएगा। इस योजना को लेकर राज्य सरकार ने सर्वे के बाद जमीन चिन्हित करने की तैयारी शुरू कर दी है। राइजिंग राजस्थान के अंतर्गत प्रदेश के अलावा दिल्ली और हरियाणा के उद्योगपति भी इस हब में व्यापार करने की रुचि दिखा सकते हैं।

मीडिया वेबसाइट के मुताबिक औद्योगिक कॉरिडोर का केंद्र बिंदु बांदीकुई के कोलवा के आसपास रह सकता है। इसके 20 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। परंतु एक स्थान पर इतनी जमीन उपलब्ध न होने के कारण अलग-अलग ब्लॉक में भूमि खरीदी जाएगी। वही ब्लॉक में विभाजित कर उद्योग विकसित किए जाएंगे। इनके वर्गीकरण के हिसाब से जॉन भी बनाए जाएंगे।

उम्मीद की जा रही है कि 1 साल में जमीन चिन्हित कर औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इस औद्योगिक हब के लिए सड़क कनेक्टिविटी समेत सभी सुविधाओं के लिए कुछ जमीन आओ पद की जा सकती है। इस औद्योगिक क्षेत्र का निर्माण गुड़गांव नीमराना की तर्ज पर करने का प्लान बनाया जा रहा है।

रोजगार के खुलेंगे द्वार

जिले में करीब 4 हजार बीघा भूमि पर बनने वाला औद्योगिक हब से रोजगार के अवसर खुलेंगे। बांदीकुई तहसील क्षेत्र की 1300 बीघा, बसवा तहसील क्षेत्र की करीब 900 और दौसा की करीब 1800 सौ बीघा भूमि पर इंडस्ट्रीयल एरिया विकसित किया जाएगा। वर्तमान में यहां बड़े उद्योग स्थापित नहीं होने से क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों को काम के लिए बाहर जाना पड़ता हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर ही काम मिलने से कामगारों को फायदा होगा। वहीं क्षेत्र का विकास भी होगा।

सीधी कनेक्टिीविटी रहेगी

जिस जगह औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई है, वहां से प्रदेश की राजधानी जयपुर, देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुम्बई की सीधी कनेक्टिीविटी रहेगी। कनेक्टिविटी अच्छी होने की वजह से कच्चे माल व उत्पादित सामान आ जा सकेगा। दिल्ली से यहां महज करीब दो-ढाई घंटे में एक्सप्रेस-वे के जरिए पहुंचा जा सकता है। प्रदेश के अन्य शहरों के अलावा हरियाणा, गुजरात, यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश आदि राज्यों में पहुंचने के लिए भी हाइवे है। दिल्ली से भिवाड़ी पहुंचने में करीब सवा तीन घंटे का समय लगता है, जबकि यहां तक उससे कम समय में पहुंचा जा सकता हैं। वहीं एनसीआर में लागू बंदिशें भी यहां नहीं रहेंगी।

गत दिनों दौसा आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ दौसा जिले में औद्योगिक हब बनाने की घोषणा कर चुके हैं। बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा ने बताया कि एक्सप्रेस-वे से यहां औद्योगिक विकास की संभावना है। प्रदेश सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। शीघ्र ही औद्योगिक हब को विकसित कराया जाएगा।