The Chopal

बिना ब्रश सुबह पीने वाले हो जाए सावधान, हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपके शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है? डॉ. विक्रम आनंद, एक वरिष्ठ चिकित्सक, ने इसके बारे में हमें बताया।

   Follow Us On   follow Us on
बिना ब्रश सुबह पीने वाले हो जाए सावधान, हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा

The Chopal : दुनिया बदलती जा रही है। लोग हर दिन कुछ नया करते हैं। बेड टी पीने का यह शौक शुरू हुआ है। आंख खुलते ही लोग चाय पीते हैं। अब बहुत से लोग बेड पर ही बिना ब्रश किए चाय पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत आपके शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है? डॉ. विक्रम आनंद, एक वरिष्ठ चिकित्सक, ने इसके बारे में हमें बताया।

ये पढ़ें - UP के इस जिले में दो सड़कों का होगा चौड़ीकरण, कई गांवों के लोग होगें लाभान्वित

डॉ. विक्रम आनंद ने बताया कि खराब ओरल हाइजीन से कई समस्याएं पैदा होती हैं। दांतों को ठीक से साफ नहीं करने से बैक्टीरियल इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे मसूड़ों को चोट लग सकती है। इसका लक्षण मसूड़ों का लाल होना है और दांत खराब होना है। यह सुनने में एक छोटी सी बात लगती है। लेकिन, आपके शरीर को इससे बहुत नुकसान हो सकता है।

हो सकता है हार्ट अटैक

डॉ. विक्रम ने बताया कि दांतो पर बैक्टीरिया जम जाता है जब ओरल हाइजीन नहीं होता। यदि आप बिना दांतों को साफ किए चाय या अन्य भोजन लेते हैं, तो बैक्टीरिया हमारे शरीर में चले जाते हैं। यह बैक्टीरिया धीरे-धीरे हमारे ब्लड में प्रवेश करते हैं। यह दिल का वॉल्व बंद करता है। इससे दिल का दौरा होने का खतरा बढ़ जाता है। फेफड़े भी खराब हो सकते हैं या यह भी ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ाता है।

ये पढ़ें - UP में यहां मालामाल हुआ ब‍िजली व‍िभाग, सवा दो महीने में आए 51 करोड़