The Chopal

Construction Cost: सरिया के भाव सातवें आसमान से हुए धड़ाम, घर बनवाने का बेहतरीन मौका

House Construction : मकान बनाते समय हर किसी की जमा पूंजी लग जाती हैं। मकान बनाते समय मोटा पैसा खर्च होता हैं। Construction में जितना रोल ईंट व सीमेंट का होता हैं उसी तरह सरिया का भी अहम रोल होता है। सरिया अगर सस्ता हैं हाउस कंस्ट्रक्शन की लागत कम और ज्यादा होने पर लागत ज्यादा होगी। 

   Follow Us On   follow Us on
Construction Cost: सरिया के भाव सातवें आसमान से हुए धड़ाम, घर बनवाने का बेहतरीन मौका

House Construction : अपने खुद का अपना घर हो हर किसी का सपना होता हैं। अपने इस सपने को साकार करने के लिए दिन रात मेहनत भी करते हैं। लेकिन वर्तमान वक्त में मकान बनाने के लिए मोटा पैसा आपका खर्च भी होता हैं। यही कारण है कि लोग बिल्डिंग सामग्री की कीमत कम होने का इंतजार करते हैं, ताकि जेब की कीमत कुछ कम हो जाए।

यदि आप भी इंतजार कर रहे हैं, तो ये खबर आपको खुश करेगी। वास्तव में, फरवरी 2024 की तुलना में मार्च की शुरुआत में निर्माण सामग्री की कीमतें काफी बढ़ गईं और सरिया की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली। लेकिन कंस्ट्रक्शन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सरिया की कीमतें सिर्फ एक हफ्ते में कानपुर से मुंबई तक गिर गई हैं।

ये पढ़ें - UP के इस शहर में जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, बनेगा नया औद्योगिक गलियारा

मार्च महीने के आखिर में सस्ता हुआ सरिया

साल 2024 की शुरुआत में सरिया की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जो फरवरी महीने में भी जारी रही। लेकिन मार्च की शुरुआत में इसका मूल्य गिरने के बजाय बढ़ते हुए दिखाई दिया। लेकिन पिछले एक हफ्ते (21 मार्च से 26 मार्च) में सरिया सस्ता हो गया है और इसके दाम कम हो गए हैं। गौरतलब है कि घर बनाने में इस्तेमाल होने वाले निर्माण सामग्री में सीमेंट, ईंट और रेत के अलावा सरिया भी महंगा होता है। कंस्ट्रक्शन की लागत इसकी लागत में बदलाव से बदल सकती है।

हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट पर पड़ता है असर

जब सरिया का मूल्य बढ़ता है तो आपकी जेब की लागत बढ़ती है और जब इसमें गिरावट आती है तो कम होती है। फिलहाल, सरिया की कीमतें दिल्ली से मुंबई और कानपुर से गोवा तक घट गई हैं। Sariya की कीमत कई शहरों में 4,000 रुपये तक गिर गई है। प्रमुख शहरों में इनकी नवीनतम कीमतों को देखें..

TMT Steel Bar के दाम (18% GST के बिना)

कानपुर:

21 मार्च 2024: ₹48,400 / टन
26 मार्च 2024: ₹44,500 / टन

गाजियाबाद:

21 मार्च 2024: ₹48,800 / टन
26 मार्च 2024: ₹44,500 / टन

रायपुर (छत्तीसगढ़):

21 मार्च 2024: ₹43,000 / टन
26 मार्च 2024: ₹42,800 / टन

मुज्जफरनगर (यूपी):

21 मार्च 2024: ₹48,400 / टन
26 मार्च 2024: ₹44,500 / टन

भावनगर (गुजरात):

21 मार्च 2024: ₹48,400 / टन
26 मार्च 2024: ₹48,000 / टन

दुर्गापुर (वेस्ट बंगाल):

21 मार्च 2024: ₹43,200 / टन
26 मार्च 2024: ₹38,600 / टन

इंदौर (मध्य प्रदेश):

21 मार्च 2024: ₹48,800 / टन
26 मार्च 2024: ₹48,700 / टन

मुंबई:

21 मार्च 2024: ₹49,400 / टन
26 मार्च 2024: ₹49,000 / टन

गोवा:

21 मार्च 2024: ₹48,700 / टन
26 मार्च 2024: ₹48,600 / टन

जालना (महाराष्ट्र):

21 मार्च 2024: ₹49,400 / टन
26 मार्च 2024: ₹48,800 / टन

चेन्नई:

21 मार्च 2024: ₹47,500 / टन
26 मार्च 2024: ₹47,300 / टन

ऐसे चेक करें अपने शहर का भाव

आप अपने शहर में सरिया की वर्तमान कीमतों को आयरनमार्ट (ayronmart.com) वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां ध्यान देना महत्वपूर्ण है कि प्रति टन सरिया की कीमतों पर सरकार द्वारा निर्धारित 18% GST अलग से लागू होता है।

ये पढ़ें - अगर 2 महीने नहीं मिल बिजली बिल, तो ग्राहक को मिलेगा 500 रुपए हर्जाना