The Chopal

DA Hike July : आँकड़े हुए जारी, केंद्रीय कर्मचारियों का इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता

DA Hike July 2025 : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक नया महत्वपूर्ण अपडेट आया है। सरकार जल्द ही अगली डीए बढ़ोतरी करने वाली है। डीए बढ़ोतरी से संबंधित आंकड़े भी अब उपलब्ध हो गए हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितनी वृद्धि होगी। इसका वेतन पर भी असर पड़ेगा। आइए जानते हैं इस खबर में पूरी गणना।

   Follow Us On   follow Us on
DA Hike July : आँकड़े हुए जारी, केंद्रीय कर्मचारियों का इतना बढ़ेगा महंगाई भत्ता 

The Chopal, Hike July 2025 : केंद्र सरकार हर छह महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में संशोधन करती है। हाल ही में सरकार ने जून 2025 तक की डीए बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद कर्मचारियों को कुल 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है। अब जुलाई से दिसंबर तक की डीए बढ़ोतरी होनी है, जिसके लिए आंकड़े आ चुके हैं। अगली डीए बढ़ोतरी की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है। जानिए अगली बार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कितनी डीए बढ़ोतरी होने वाली है।

DA और DR में संशोधन का नियम

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से जुड़े श्रम ब्यूरो द्वारा हर महीने मजदूरों के लिए महंगाई के घटने-बढ़ने का आंकड़ा जारी किया जाता है। यानी AICPI-IW (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) के आंकड़ों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों का DA संशोधित किया जाता है। सरकार हर छह महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के डीआर में बढ़ोतरी करती है। इसके लिए लागू किया गया वेतन आयोग ही फॉर्मूला सुझाता है, जिसे सरकार अंतिम रूप देती है।

AICPI का आंकड़ा इस तरह बढ़ा -

मार्च 2025 में महंगाई (AICPI-IW) 0.2 प्वाइंट बढ़ी है और यह 143.0 पर पहुंच गई है। यह बढ़ता आंकड़ा ही डीए को बढ़ाएगा। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई 2025 से कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलने वाला DA और DR 57.91 प्रतिशत तक हो सकता है।

महंगाई की पिछले साल से तुलना -

मार्च 2024 में महंगाई 4.20 प्रतिशत थी, जबकि मार्च 2025 में यह घटकर 2.95 प्रतिशत रह गई। 2024 में पहली छमाही में 4 प्रतिशत डीए बढ़ाया गया था। DA को AICPI-IW के आंकड़ों के आधार पर तय किया जाता है। DA संशोधन में दशमलव का रोल नहीं होता है, इसे राउंड फिगर में रखा जाता है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 55 प्रतिशत डीए मिल रहा है।

अगले तीन महीनों के आंकड़ों पर निर्भरता -

मार्च 2025 तक के महंगाई और AICPI के आंकड़ों को देखते हुए DA 2 प्रतिशत के आसपास बढ़ सकता है, हालांकि अगले तीन महीनों अप्रैल, मई, जून के आंकड़े आने बाकी हैं। यदि आंकड़े इसी अनुसार रहे, तो 12 महीने का औसत कम ही बढ़ेगा और DA 2.85 प्रतिशत के आसपास बढ़ सकता है, जिसे सरकार राउंड फिगर में 3 प्रतिशत कर सकती है।

अगली बार डीए कितना बढ़ेगा -

महंगाई के आंकड़ों को देखते हुए अगली बार गणना में यदि 57.50 प्रतिशत से ऊपर जाता है, तो डीए 58 प्रतिशत हो सकता है। यानी इसमें 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। यदि 57.50 प्रतिशत से नीचे रहता है, तो राउंड फिगर में 57 प्रतिशत किया जा सकता है। वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 से DA 2 या 3 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।

डीए वृद्धि से कर्मचारियों का वेतन कितना बढ़ेगा -

यदि जुलाई 2025 से लेकर दिसंबर 2025 तक की छमाही के लिए DA 3 प्रतिशत बढ़ता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनधारकों की पेंशन में काफी वृद्धि होगी। तब 50,000 रुपये बेसिक सैलरी पाने वालों को 1500 रुपये ज्यादा मिलेंगे।

डीए हाईक का फॉर्मूला -

7वें वेतन आयोग ने डीए संशोधन का यह फॉर्मूला बताया था - DA प्रतिशत = [(पिछले 12 महीनों का औसत AICPI-IW) - 261.42] / 261.42 x 100। ध्यान दें कि इस फॉर्मूले में 261.42 वह संख्या है, जो 7वें वेतन आयोग के समय डीए बढ़ोतरी के लिए आधार तय की गई थी।

इन आंकड़ों पर सबकी नजरें -

अब कर्मचारियों और विशेषज्ञों की नजरें आगामी समय में आने वाले अप्रैल, मई और जून के महंगाई के आंकड़ों यानी AICPI के आंकड़ों पर हैं। ये आंकड़े जुलाई अंत तक आने की संभावना है। इसके बाद अगली छमाही का डीए प्रतिशत तय किया जा सकेगा।