The Chopal

भारत आकर विदेशी छात्रों ने कमाएं 15 करोड़, पोल खुलने के बाद हर कोई हैरान

Noida Crime News : आज के इस दौर में लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके इसे अपने इनकम जनरेट कर रहे हैं। मगर दूसरी तरफ यह मामला है, जिनके बारे में  पुलिस ने बताते हुए कहा कि यह दो युवा विदेश से आए थे । जो भारत स्टडी वीजा लेकर आए थे ।  इन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग सामान को सस्ते रेट पर बाजार में बेच रहे थे।  इन दोनों आरोपियों ने आपस में मिलकर 15 करोड रुपए की ठगी को अंजाम दिया है।
   Follow Us On   follow Us on
भारत आकर विदेशी छात्रों ने कमाएं 15 करोड़, पोल खुलने के बाद हर कोई हैरान

The Chopal, UP News : आज के इस दौर में सोशल मीडिया एक मनोरंजन का साधन ही नहीं है बल्कि इस पर लोग पैसे कमा रहे हैं लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके इसे अपने इनकम जनरेट कर रहे हैं। मगर दूसरी तरफ यह मामला है, जिनके बारे में  पुलिस ने बताते हुए कहा कि यह दो युवा विदेश से आए थे । जो अपना स्टडी वीजा लेकर भारत आए थे । इन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग सामान को सस्ते रेट पर बाजार में बेच रहे थे। यह दोनों आरोपी साउथ अफ्रीका के कैमरून के रहने वाले थे। इनका नाम हुक्मे बोम्मा और माइकल बुनेवा है जो अभी नोएडा में रह रहे हैं। इन दोनों आरोपियों ने आपस में मिलकर 15 करोड रुपए की ठगी को अंजाम दिया है।

पुलिस का कहना है कि इन दोनों विदेशी युवाओं को आगरा के एक कारोबारी की शिकायत में गिरफ्तार किया गया है। साइबर पुलिस ने बहुत मेहनत के बाद इसमें इन्हें अरेस्ट किया है। उनके पास लैपटॉप, मोबाइल फोन, ऑडी कार और अन्य सामान है। ये सस्ती वस्तुओं को सोशल मीडिया पर बेचने का दावा करते थे। इसके बाद भोले-भाले लोगों को मार डाला गया।

आगरा के कारोबारी ने शिकायत की, जांच में पोल खुली

आगरा के एसपी हरिपर्वत ने कहा कि सर्विलांस और साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दो विदेशी ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक इसने भारत के लगभग 15 करोड़ रुपए से अधिक ठगी की है। बीते दिनों, एक खाद्य व्यापारी ने आगरा की साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत दी कि उसके साथ जूट के कट्टों के नाम पर लगभग 8 लाख रुपए की ठगी हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

पुलिस ने महत्वपूर्ण सबूत पाया, दोनों को अरेस्ट किया

एसीपी हरिपर्वत, आगरा आदित्य ने कहा कि कारोबारी से मिली जानकारी, जैसे फोन नंबर आदि की जांच के बाद आईपी नंबर सहित अन्य विवरण प्राप्त हुए, जिसके बाद नोएडा में उनका स्थान पता चला। आगरा पुलिस ने तुरंत इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों में से एक साउथ अफ्रीका के कैमरून में रहता है।

स्टडी वीजा लेकर भारत आए, ठगी शुरू की

माइकल बुनेवा और अकुम्बे बोमा ने बताया कि वे दोनों मिलकर काम करते थे। उनका फर्जी वेयर हाउस था। लालच देकर उन्होंने खाद्य व्यापारी से जूट के कट्टों के नाम पर भी ठगी की थी। पुलिस पूछताछ में अभी तक उन्होंने लगभग 15 करोड़ से अधिक की ठगी करने का स् वीकार किया है। दोनों आरोपी स्टडी वीजा पर नोएडा में रहे। अब पुलिस भी उनके अध्ययन वीजा की जांच कर रही है।