The Chopal

बिना बैंड-बाजा शादी करने आया दूल्हा, दुल्हन ने कहा दि बड़ी बात

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नीम खेरिया में दूल्हा पक्ष द्वारा बारात में बैंड बाजा और घोड़ी नहीं लाने पर मंगलवार देर रात दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि दूल्हा ने इस दौरान दुल्हन को गाली दे दी।
   Follow Us On   follow Us on
बिना बैंड-बाजा शादी करने आया दूल्हा, दुल्हन ने कहा दि बड़ी बात

The Chopal : फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नीम खेरिया में दूल्हा पक्ष द्वारा बारात में बैंड बाजा और घोड़ी नहीं लाने पर मंगलवार देर रात दूल्हा और दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। आरोप है कि दूल्हा ने इस दौरान दुल्हन को गाली दे दी। इससे मामला और बिगड़ गया तथा दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बुधवार दोपहर 12 बजे तक पंचायत होती रही । लेकिन दुल्हन के तैयार न होने पर दोनों पक्ष में खर्चे की पूर्ति के बाद बिना शादी किए ही बारात वापस लौट गई।नीम खेरिया निवासी पिंटू सिंह की पुत्री फूलमती की शादी हिमायूंपुर नगला पचिया निवासी संतोष कुमार के पुत्र सागर से तय हुई थी।

मंगलवार की रात दूल्हा बारात लेकर गांव पहुँच गया। दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत सत्कार किया। घुड़चढ़ी के दौरान जब दुल्हन पक्ष को बारात में घोड़ी तथा बैंडबाजा ना लाने की जानकारी हुई तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता तथा अन्य लोगों से नाराजगी जताई। जब दुल्हन बनी बैठी फूलमती ने इस सम्बंध में अपने होने वाले पति से फोन पर बात की तो दूल्हे ने लड़की तथा उनके परिजनों को गाली गलौज कर दी। दूल्हे के व्यवहार से दुल्हन नाराज हो गई। उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने अपने कंगन तोड़ दिए। जब दुल्हन के शादी से इनकार की जानकारी दूल्हे पक्ष को हुई तो बरातियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को मनाने का प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नही निकला।

दुल्नीहन और उसके स्वजन हो गए नाराज

खेरिया निवासी पिंटू की बेटी की शादी थी। बारात दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूपुर से रात 11:00 बजे दुल्हन के घर पर पहुंची थी। बैंड बाजा और घोड़ी न दुल्हन और उसके स्वजन नाराज हो गए। इस बारे में दूल्हा पति से बात की गई लेकिन जवाब संतोष जनक नहीं मिला, इसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन को गाली दे दी। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने पर लाई थाने पर पंचायत होती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।