The Chopal

Haryana: हांसी से भिवानी तक बनेगा फोरलेन हाईवे, सफर में लगेगा कम समय

Haryana News : हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। इसी कड़ी में दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन किया जाएगा। इसके लिए डीपीआर का काम पूरा कर लिया गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। हाइवै के फोरलेने होने के बाद लोगों को सफर करने में काफी आसानी होगी।
   Follow Us On   follow Us on
Haryana: हांसी से भिवानी तक बनेगा फोरलेन हाईवे, सफर में लगेगा कम समय
Haryana News : हरियाणा में साल 2025 बड़ी योजनाओं की सौगात लेकर आएगा। इस वर्ष कई योजनाएं शुरू होंगी और कुछ पर काम शुरू होगा। इसी के साथ एक बड़ी सौगात प्रदेश में हांसी-भिवानी फोरलेन के रूप में मिलेगी। इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। फोरलेन मार्ग दिल्ली रोड पर बाईपास से शुरू होगा।

इसी कड़ी में हांसी- भिवानी (148B) फोरलेन सड़क के लिए हांसी- दिल्ली हाइवे के T- प्वाइंट पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस ओवरब्रिज निर्माण से हांसी से दिल्ली जाने वाले वाहन बाईपास से सीधे जाएंगे, जबकि भिवानी जाने वाले वाहन ओवरब्रिज के नीचे से जाएंगे। इस फोरलेन का निर्माण पूरा होने के बाद हांसी-भिवानी का सफर करीब आधे घंटे का हो जाएगा। हांसी शहर के अंदर ट्रैफिक में कमी आएगी।

सड़क हादसों से मिलेगी निजात

भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर करीब पांच से छह हादसा संभावित बिंदु भी हैं, जिनसे फोरलेन बनने के बाद निजात मिल जाएगी। वहीं संकरे मोड़ भी चौड़े होंगे। इनमें तिगड़ाना मोड़, प्रेमनगर बीबीएमबी के पास, बवानीखेड़ा मोड़, जाटूलुहारी पीर मजार के पास संकरा मोड़, जीताखेड़ी के पास संकरा मोड़, सुंदर नहर के पास संकरा मोड़ शामिल हैं। यहां सालभर में अत्यधिक हादसे होते हैं।

इतनी धनराशि होगी खर्च

NH- 148B पर निर्माणाधीन हांसी- भिवानी फोरलेन हाइवे का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिलान्यास किया था. 43 किलोमीटर लंबा यह हाइवे हांसी, बवानीखेड़ा, जाटू लोहारी व भिवानी से गुजरेगा. इसके निर्माण से NH- 9 पर हांसी बाईपास जंक्शन में भी सुधार होगा. इस फोरलेन हाइवे पर 7 बड़े पुल, 2 आरओबी व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी. 802 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले इस फोरलेन हाइवे का निर्माण कार्य साल 2025 के आखिर तक पूरा होने की उम्मीद है.