हरियाणा में पराली जलाने पर तेज हुआ सरकार का एक्शन, 2 किसान गिरफ्तार

Haryana News : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पराली प्रबंधन में बिल्कुल भी सुधार नहीं दिख रहा है। सरकार के कड़े आदेशों के बावजूद पराली जलाने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। यह जानकारी देते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वे लगातार पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रहे हैं।
कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की सख्त कार्रवाई से इस वर्ष किसानों द्वारा अवशेष जलाने की घटनाओं में लगभग 49% की कमी आई है। जोकि प्रशासन द्वारा सही योजना का परिणाम है। अलग-अलग जिलों में पराली प्रबंधन पर जो प्रयास किए गए हैं, उनके परिणाम स्पष्ट देखे जा सकते हैं।
अब तक 60 से ज्यादा मामलों पर हुई, कार्रवाई
अब तक 93 स्थानों पर पराली जलाने की रिपोर्ट मिली है, जिनमें से 62 स्थानों पर कार्रवाई की गई है। अलग-अलग किसानों और स्थानीय निवासियों ने ये सभी मामले बताए। इसके अलावा, कुछ मामलों में मैन्युअल जानकारी भी मिली। पुलिस ने 62 मामलों में कार्रवाई की है, और इनमें से कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इसकी जानकारी पुलिस विभाग से मिल सकेगी।
किसानों को प्रति एकड़ दी जा रही, 1,000 रुपये की सहायता
कृषि विभाग ने बताया कि सरकार ने पराली प्रबंधन के तहत किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 1,000 रुपये प्रति एकड़ की सहायता भी दी है। ऐसा करने से पर्यावरण सुधरेगा और प्रदूषण कम होगा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्ती दिखाई है और कई अधिकारियों पर कार्रवाई की है।
पराली जलाने के मामलों से हुए, 24 अधिकारी निलंबित
हरियाणा के 12 से 13 जिलों में अधिकांश अवशेष जलाने की घटनाएं होती हैं। इसके कारण 24 अधिकारी निलंबित किए गए हैं। साथ ही, मामले की गम्भीरता को देखते हुए प्रत्येक ब्लॉक में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा सके।