Haryana में महिलाओं को ड्रोन देगी सरकार, कृषि कार्यों में मिलेगी मदद, CM ने की घोषणा
Drone Didi Scheme : हरियाणा सरकार ने कृषि कार्यों में महिला किसानों की मदद करने और फसल उपज को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। सरकार ने घोषणा की है कि वह राज्य की 5000 महिलाओं को ड्रोन देगा, ताकि वे कृषि कार्यों में पूरी तरह से मदद पा सकें।

The Chopal : हरियाणा सरकार ने कृषि कार्यों में महिला किसानों की मदद करने और फसल उपज को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने कहा कि वह राज्य की 5000 महिलाओं को ड्रोन देंगे, ताकि वे कृषि में सहायता पा सकें। सेल्फ हेल्प ग्रुप की मदद से महिला किसानों को यह ड्रोन सुविधा दी जाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को करनाल में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कहा कि महिलाओं में बहादुरी और संपन्नता का एक विशेष गुण है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें अधिक कष्ट भी उठाना पड़ता है। महिला एक संस्कारित परिवार में रहने से तीन पीढ़ियों को लाभ होता है। ऐसे में अगर कोई महिला ड्रोन दीदी योजना के तहत लखपति बनती है, तो वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाती है। महिलाओं के हित में प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम बनाया है, जिसमें सेल्फ हेल्प और कौशल विकास भी शामिल हैं।
ये पढ़ें - Cotton : विश्वभर में कपास उत्पादन में कौनसा देश है टॉप पर, आपको भी नहीं पता होगा
5000 महिलाओं को ड्रोन देगी सरकार
मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि वे राज्य की 5000 महिलाओं को ड्रोन देंगे। उनका कहना था कि हमने वादा किया है कि हम महिलाओं को 5000 ड्रोन देंगे ताकि वे कृषि में हर तरह से सहायता पा सकें। उनका कहना था कि हरियाणा में लगभग 55,000 स्वयं सहायता समूह बन गए हैं और 6 लाख से अधिक बेटियां इनसे जुड़ी हैं। सेल्फ हेल्प ग्रुप महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। इन ग्रुप्स की मदद से महिला किसानों को खेती करने के लिए ड्रोन सुविधा मिलेगी।
ग्रामीण विकास में महिलाओं की भूमिका बढ़ रही
NAMO ड्रोन दीदी योजना दिसंबर 2023 में केंद्र सरकार ने शुरू की थी। योजना का लक्ष्य महिलाओं को स्थानीय कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने और ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने में मदद करना है। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में भी मदद मिलेगी। ड्रोन दीदी योजना का लक्ष्य स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं में से 15000 से अधिक को ड्रोन दीदी बनाना है।
बेटियों की पढ़ाई का खर्च सरकार उठा रही
मुख्यमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में हुई प्रगति पर कहा कि हमारी बहनें और बेटियां शिक्षा क्षेत्र में बहुत आगे हैं। जिन बेटियों ने निजी स्कूलों में पढ़ाई नहीं करनी थीं, उनके लिए मुफ्त शिक्षा प्रणाली दी गई है। सरकार ने उनकी जिम्मेदारी लेने का निर्णय लिया है, ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रख सकें।मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा कार्यक्रम के तहत करनाल से एक महिला दल को अयोध्या में श्रीराम के दर्शन करने के लिए भी भेजा।
ये पढे - Rajasthan के सीएम हुए कोरोना पॉजिटिव, दिया हेल्थ अपडेट, पूर्व CM गहलोत ने की स्वस्थ होने की कामना