The Chopal

Hill Station : नोयडा के पास है घूमने की ये खास जगह, जाने में लगते हैं मात्र 2 घंटे

Hill Station Near Noida: नोएडा से 200 किमी की दूरी पर कई हिल स्टेशन हैं अगर आप सर्दी में घूमना चाहते हैं। यहां आप कम समय में बहुत कुछ कर सकते हैं।आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

   Follow Us On   follow Us on
Hill Station: This is a special place to visit near Noida, it takes only 2 hours to go.

The Chopal : हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच गर्मियों और सर्दी दोनों में सबसे लोकप्रिय है। इस समय भी यहां काफी लोग हैं। Dec-Jan में यहां की सुबह और शामें काफी सुंदर होती हैं। ऐसे में आप यहां अपने दोस्तों या परिवार के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। भारत में कई हिल स्टेशन हैं, लेकिन अगर शहर के पास कोई हिल स्टेशन है, तो आपका समय बचेगा और ट्रिप मनोरंजक होगी। अगर आप नोएडा में रहते हैं, तो एक छुट्टी में 200 किमी तक बसे हिल स्टेशन देख सकते हैं। ये हिल-स्टेशन आपको नया अनुभव नहीं देते, बल्कि आपको आकर्षित करने के लिए पर्याप्त हैं।

ये पढ़ें - Alcohol : सप्ताह में 2बार बीयर पीने वाली महिलाओं को होता हैं ये फायदा 

गढ़ मुक्‍तेश्‍वर

नोएडा से मात्र 85 किमी दूर गढ़ मुक्तेश्वर शहर के प्रदूषण और शोरगुल से दूर एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। नोएडा से यहां पहुंचने में कुल 1 घंटा लगेगा। यहां आप पवित्र गंगा नदी का आनंद ले सकते हैं। इस शहर का इतिहास समृद्ध है। माना जाता है कि महाभारत काल में यह हस्तिनापुर राज्‍य का हिस्‍सा था। व्‍यापार की दृष्टि से यह महत्‍वपूर्ण केंद्र भी था। यह भी कहा जाता है कि महाभारत का युद्ध खत्‍म होने के बाद भगवान श्री कृष्ण ने गढ़मुक्तेश्वर में आकर युद्ध में मारे गए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए गंगा जी में दीपदान किया था। अगर आप लकी हुए, तो यहां आपको कई डॉलफिन देखने को मिल सकती हैं।

सरिस्‍का

छुट्टियों में घूमने का प्‍लान बना रहे हैं, तो सरिस्‍का अच्‍छी और आपके लिए नई जगह होगी। नोएडा से 200 किमी दूर सरिस्का टाइगर रिजर्व के लिए मशहूर है । यहां वर्तमान में 28 बाघ और 20 से ज्‍यादा पैंथर हैं। इसलिए पर्यटक यहां बाघों को अच्‍छी खासी साइटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा सरिस्का के अलवर बफर रेंज का जंगल भी पर्यटकों को खूब लुभाता है।

नीमराना किला

अचानक से ट्रिपा प्‍लान हुई है, तो आप नीमराना जाने का प्‍लान बना सकते हैं। शहर से इसकी दूरी कुल 136 किमी है। यानी पहुंचने में आपको करीबन 3 घंटे लगेंगे। बता दें कि नीमराना राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सबसे पुराना शहर है। इस शहर का मुख्‍य आकर्षण नीमराना किला है। इसके अलावा यहां आप सरिस्‍का नेशनल पार्क, बाला किला, विनय विलास महल , नीमराना की बावड़ी भी इंटरेस्टिंग जगह हैं, जिन्‍हें आपको एक्‍सप्‍लोर जरूर करना चाहिए।

वृंदावन

अगर आपका झुकाव धामिर्कता की ओर है, तो आप वृंदावन की यात्रा प्‍लान करें। नोएडा से वृंदावन कुल 138 किमी दूर है। वृन्दावन वह जगह है जहां भगवान कृष्ण का बचपन बीता था। मथुरा कृष्ण का जन्मस्‍थली है और इसे हिंदू धर्म के सात पवित्र शहरों में से एक माना जाता है। यहां देखने लायक कई खूबसूरत मंदिर हैं। सालभर यह जगह दुनियाभर के तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित करती है। अगर आप स्प्रिच्युअल ट्रैवलिंग के शौकीन हैं, तो आपको वृंदावन और मथुरा की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

अलवर

शांति से घूमने के लिए अलवर अच्‍छी जगहों में से एक है। नोएडा से अलवर 172 किमी की दूरी पर है। अगर आप बाय रोड जा रहे हैं, तो 3 घंटे में आप यहां पहुंच जाएंगे। बता दें कि अरावली पर्वत मालाओं से घिरे इस शहर में कई ऐतिहासिक केंद्र हैं। इसके अलावा यहां मंदिर, झीलों की भी कमी नहीं हैं। बताया जाता है कि कभी अलवर मत्स्य क्षेत्रों का एक हिस्सा था, जिसका इतिहास 1500 ईसा पूर्व में था। सिलीसेढ़ झील, विजय मंदिर महल, कंपनी बाग, बाला किला, सरकारी म्‍यूजियम, सिटी पैलेस, विजय मंदिर पैलेस, करणी माता मंदिर अलवर के प्रसिद्ध आकर्षणों में से एक हैं।

ये पढ़ें - Furniture Market : दिल्ली की इस मार्केट में मिलते हैं सस्ते फर्नीचर, जरूर करे चेक 

News Hub