राजस्थान में इस जिले के 86 गांव होंगे शहरी क्षेत्र में शामिल, जनता को मिलेगी ज्यादा सुविधाएं
Rajasthan News: नगर निगम परिसीमन से जुड़े इस बड़े बदलाव से शहरी क्षेत्र में व्यापक विस्तार होगा। 86 गांवों को नगर निगम में शामिल करने की योजना से न केवल शहरी आबादी बढ़ेगी, बल्कि विकास कार्यों के लिए सरकारी बजट भी अधिक मिलेगा।

The Chopal : राजस्थान के इस जिले के नगर विकास न्यास (यूआईटी) क्षेत्र में शामिल 86 गांवों में से 9 परिसीमन के बाद नगर निगम सीमा में शामिल हो सकते हैं। चुनावों में परिसीमन होगा और गांव शामिल होंगे। इससे शहरी आबादी बढ़ेगी और सरकारी विकास खर्च भी बढ़ेगा। परिसीमन के बाद, 86 गांवों में से 9 नगर विकास न्यास (UTI) क्षेत्र में शामिल हो सकते हैं। मास्टर प्लान-2051 के अनुसार, बाकी 77 गांवों को 26 वर्षों के भीतर नगर निगम में शामिल किया जाएगा। ऐसे में गांवों को हर पांच वर्ष में होने वाले नगर निगम चुनावों में शामिल किया जाएगा।
इससे शहरी आबादी बढ़ेगी और सरकारी विकास खर्च भी बढ़ेगा। इस बार नगर निगम परिसीमन में ग्राम पंचायत नंगला रायसिस के राजस्व गांव नंगला समावदी, ग्राम पंचायत दिवाकरी के गांव दिवाकरी, ग्राम पंचायत बेलाका के गांव बेलाका, बेरका, ग्राम पंचायत बाखेड़ा के लिवारी और भाखेड़ा गांव शहरी क्षेत्र में शामिल होंगे।
ये गांव यूआईटी क्षेत्र में आते हैं और 2011 में नोटिफिकेशन प्राप्त किया गया था। इसी तरह, आगामी वर्षों में नगर निगम एरिया में अधिक गांवों को शामिल करने की योजना है। 2051 तक शहर की आबादी 12 लाख से अधिक हो सकती है जब यूआईटी क्षेत्र के गांवों को निगम में शामिल किया जाएगा।
ये गांव भविष्य में शहरी क्षेत्र में आ जायेगें
तूलेड़ा, सालपुरी, खोहरा, गाजूकी, भझीट, सोनावा, रायससी, गूंदपुर, मदनपुरी, नंगला समावदी, झारेड़ा, दादर, धोलीदूब, केरवा जाट, बाढ़ केसरपुर, बल्लाबोड़ा, डाडा, बल्लाना, रूंध निदानी, ककराली जाट, उमरैण, रूंध भाखेड़ा, खेड़ली सैयद, चांदूकी, भाखेड़ा, डुमेरा, रायबका, लिवारी, नाहरपुर, मौजदीका, चिकानी, सैंथली, बलदेवबास, किशनपुर, पैंतपुर, श्योदानपुरा, कैमाला, भूगोर, सामोला, ईटाराणा, वेरका, चिरखाना, पालका, नांगल झीड़ा, पालका, देवखेड़ा, जाहरखेड़ा, लोधाड़ी, बेलाका, उलाहेड़ी, दिवाकरी, ठेकड़ा, मूंगस्का, नगली मुंशी, सिरमौली, खुदनपुर, कडूकी, मिल्कपुर, मन्नाका, जटियाना, कारोली, खानपुर जाट, कीटोड़ा, नंगला चारण, दाउदपुर, गूजूकी, नगलीकोता शामिल हैं।
गांवों को शामिल करने से शहरी क्षेत्र बढ़ेगा
यूआईटी क्षेत्र के 86 गांवों को नगर निगम में शामिल करने से शहरी क्षेत्र बढ़ेगा। वर्तमान में नगर निगम ही इन क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण और अन्य सेवाएं प्रदान करता है, लेकिन निगम में शामिल होने के बाद जनता को सुविधाएं प्रदान करने की जिम्मेदारी दो विभागों की होगी।
रामगढ़ तहसील के यह गांव शामिल होंगे
धूनीनाथ, सांखला, बहाला, ढाढोली, कमालपुर, गोलेटा, बटेसरा, केसरोली, चोरोटी पहाड़, अग्यारा, लोहारवाड़ी शामिल हैं।