The Chopal

Indian Railways: भारत देश में 6 रेलवे स्टेशन, जहा जाने से खौफ खाते है लोग

   Follow Us On   follow Us on
भारत देश में 6 रेलवे स्टेशन, जहा जाने से खौफ खाते है लोग

THE CHOPAL - आप को बता दे की भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत  देश में काफी बड़ी संख्या में रेलवे भी स्टेशन हैं। भारत के रेलवे स्टेशन इतने शानदार हैं कि उनकी गिनती वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशनों मेंभी होती है। लेकिन बता दे की भारत के कुछ रेलवे स्टेशन ऐसे भी हैं, जो आज भी भूतिया रेलवे स्टेशन (Most Haunted Railway Stations In India) के तौर पर मशहूर भी हैं। भारत में कुछ ऐसे ही रेलवे स्टेशनों के बारे में आज हम बताएंगे की जिनको लेकर कई प्रकार  के चौकाने वाले किस्से भी प्रचलित हैं। 

पश्चिम बंगाल का बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन - 

आपको बता दे की पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में स्थित बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन की गिनती सबसे ज्यादा  डरावने वाले रेलवे स्टेशनों में होती है। आपको बता दे की यहां आने वाले बहुत से मुसाफिरों ने सफेद साड़ी वाली महिला के भूत को भी देखा गया है। इसके अलावा भी इस स्टेशन से जुड़ी कई और काफी डरावनी कहानियां भी  हैं।  स्टेशन से जुड़े भूतिया दावों के कारण ही इसे 42 सालों तक बंद भी रखा गया था। बता दे की साल 2009 में इसे एक बार फिर खोल दिया गया था। 

ALSO READ - Agri Loan: किसानों के लिए ऐतिहासिक फैसला, अब बिना ब्याज के फसली ऋण, जानें पूरी योजना

उत्तरप्रदेश नैनी रेलवे स्टेशन -

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के पास बनी नैनी जेल में कई हिन्दुस्तानियों की अंग्रेजों के टॉर्चर से मौत हुई थी।  इस जेल से कुछ ही दूरी पर नैनी का रेलवे स्टेशन स्थित है।  हालांकि, यहां कभी कोई अप्रिय घटना तो नहीं घटी, लेकिन फिर भी लोगों में इसके बारे में अजीब सी धारणा बनी हुई है।  बहुत से लोगों का मानना है कि स्टेशन के पास आत्माएं भटकती रहती हैं और रात के समय यहां रोने-चीखने की आवाजें आती हैं। 

मुंबई मुलुंड स्टेशन -  

मुंबई में स्थित मुलुंड स्टेशन को भी देश के भूतिया रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है।  इस स्टेशन पर आने वाले लोगों का दावा है कि अक्सर यहां शाम के बाद चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं।  लोगों का मानना है कि ये आवाजें स्टेशन पर किसी घटना का शिकार हुए लोगों की हैं। 

आंध्र प्रदेश चित्तूर रेलवे स्टेशन - 

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित चित्तूर रेलवे स्टेशन के आस-पास रहने वाले लोगों का कहना है कि एक बार स्टेशन पर हरी सिंह नाम का सीआरपीएफ (CRPF) का जवान ट्रेन से उतरा था।  ट्रेन से उतरने के बाद हरी सिंह को RPF के जवान और एक TTE ने मिलकर इतना पीटा कि उसकी मौत ही हो गई।  तभी से स्टेशन के आस-पास रहने वाले लोगों ने यहां कई अजीब से घटनाक्रम महसूस किए। 

हिमाचल प्रदेश का बड़ोग रेलवे स्टेशन -

बड़ोग रेलवे स्टेशन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में है।  कालका-शिमला रेल रूट पर पड़ने वाला ये छोटा-सा रेलवे स्टेशन देखने में जितना खूबसूरत है, उतना ही डरावना और भूतिया माना जाता है।  स्टेशन के पास ही एक बड़ोग नाम की सुरंग है।  बड़ोग सुरंग का निर्माण एक ब्रिटिश इंजीनियर कर्नल बड़ोग ने कराया था।  बाद में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी।  यहां काम कर चुके लोगों का कहना है कि इस सुरंग में कर्नल बड़ोग की आत्मा घूमती है। 

ALSO READ - बड़ी खबर! किसानों को खेतों में तारबंदी के लिए सरकार दे रही मोटी सब्सिडी, किसान अभी फटाफट यहां करें आवेदन