The Chopal

UP News : पहली पत्नी को मायके छोड़ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कर ली दूसरी शादी

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को छह महीने में छोड़ दिया था। युवक ने पत्नी को मायके छोड़कर वापिस लेने ही नहीं गया।

   Follow Us On   follow Us on
UP News : पहली पत्नी को मायके छोड़ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कर ली दूसरी शादी 

UP News : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी को छह महीने में छोड़ दिया था। युवक ने पत्नी को मायके छोड़कर वापिस लेने ही नहीं गया। फिर युवक ने मुख्यमंत्री विवाह योजना कार्यक्रम में एक महिला के साथ सात फेरे ले लिए। शादी करने के बाद दूल्हा दूसरी दुल्हन  घर ले आया। जब पहली पत्नी को इसकी जानकारी हुई, तो वह पिता के साथ पुलिस के पास पहुंची, लेकिन उसकी एक भी नहीं सुनी गई। 

दक्षिण थाने के मोहल्ला करबला का मामला है। 2021 में, थाना उत्तर के झील की पुलिया निवासी जसवंत सिंह के बेटे अभिषेक और यहां के निवासी कालीचरन की बेटी सोनी की शादी हुई। महिला का कहना है कि उसके पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन वे ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे।

दहेज को लेकर ससुराल वालों ने महिला को दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया, महिला का आरोप है। महिला का दावा है कि ससुराल में कुछ समय रहने के बाद उसे वापस मायके भेज दिया गया था। उसके सारे जेवर उसके हाथ में थे। 14 जनवरी 2022 को, महिला ने बताया कि मेरे ससुराल वाले उसे पीटा। पति अभिषेक, ससुर जसवंत सिंह, सास सुनीता, ननदोई नरेंद्र, ननद प्रियंका, मइया ससुर सरजू दयाल, संदीप और गोपाल भगत के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। 

महिला ने कहा कि विवेचक ने मेरा कोई बयान तक नहीं लिया। आरोपी पक्ष ने अब जबरन मुकदमा समाप्त करने की धमकी दी है। महिला का दावा है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में कुछ दिन पहले उसके पति ने एटा की रहने वाली एक युवती से शादी कर ली और उसे दुल्हन बनाकर अपने घर ले आया। महिला ने अपने पिता के साथ एसएसपी कार्यालय गई है और कार्रवाई की मांग की है।

यूपी के इस शहर में बढ़े प्रॉपर्टी के रेट, इस टाउनशिप में होगी फ्लैट रजिस्ट्री