सरसों और चना के भावों में आई नरमी, राजस्थान की मुख्य मंडियों में फसलों के ताजा रेट
Rajasthan Mandi Bhav : मंडी में नई फसल की आवक होने की की उम्मीद से ग्वार के भाव में गिरावट देखने को मिली है। वही आज मंडी परिसर में सरसों के भाव में भी मंदी दर्ज की गई है। सरसों की कीमत में लगातार बढ़ोतरी होने के बाद पिछले दो दिनों में मंडी का सिलसिला जारी है। चलिए जानते हैं राजस्थान की मंडियो में फसल के ताजा भाव क्या रहे।

Rajasthan Gwar Ka Bhav : राजस्थान की मंडियो में नई फसल की आवक की आशंका के कारण ग्वार सीड और ग्वार गम के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। वही दूसरी तरफ खाद्य तेल में गिरावट होने की वजह से सरसों के भाव में भी लगातार 2 दिन से गिरावट नजर आ रही है। मंगलवार को जयपुर मंडी में नई फसल जल्द आने की उम्मीद से ग्वार मिल डिलीवरी में 100 रूपए प्रति क्विंटल और ग्वार गम में 300 रुपय प्रति क्विंटल मंडी देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ सरसों में भी मंडी में 50 रूपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गई है।
इसी प्रकार राजस्थान की भरतपुर मंडी में भी सरसों के भाव में मंडी दर्ज की गई है। और इसी के साथ दूसरी तरफ भरतपुर की अलवर कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव में नरमी देखने को मिली और चना के भाव में भी गिरावट नजर आई है। व्यापारियों के मुताबिक सरसों में और मंदी आने की आशंका जताई जा रही है। वही चना के भाव में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपना सरसों का स्टॉक का कुछ भाग खुले बाजार के लिए छोड़ा है जिसकी वजह से सरसों के भाव में कुछ दिन तक मंदी आने की संभावना बनी रहेगी। चना के भाव में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। मांग बढ़ने के कारण चना के भाव में बढ़ोतरी हो सकती है।
वहीं व्यापारियों ने बताया कि कपास के भाव में लगातार तेजी का सिलसिला जारी रहेगा। क्योंकि बाजार में कपास की मांग अत्यधिक बढ़ रही है। जिस वजह से भाव में तेजी का दौर जारी रहेगा। अलवर मंडी में कपास की आवक कम हो रही है। हालांकि इस बार कपास की क्वालिटी काफी अच्छी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही अन्य जिसो के भाव वहीं पर टिके रहे है। चलिए जानते हैं राजस्थान की जयपुर, भरतपुर, बड़ौदामेव और अलवर मंडी में कृषि जिंसों के भाव क्या रहे हैं।
भरतपुर मंडी भाव
भरतपुर मंडी में सरसों 6400रुपए प्रति क्विटल गेहूं 2725 से 2775रुपए प्रति क्विटल बाजरा 2340 से 2400 रुपए प्रति क्विटल रहा है।
जयपुर मंडी मंडी भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2925 से 2950 रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं दड़ा 2900 से 2925 रुपए प्रति क्विंटल, मक्का लाल 2700 से 2800 रुपए प्रति क्विंटल, बाजरा 2300 से 2500 रुपए प्रति क्विंटल, ज्वार पीली 2900 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल, जौ लूज 2300 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल, मूंग मिल डिलीवरी 7000 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल, मोठ 5000 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल, चौला 8000 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल, उड़द 8000 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल, चना जयपुर लाइन 7600 से 7800 रुपए प्रति क्विंटल रहा है।
अलवर मंडी भाव
गेहूं 2700 से 2825 रुपए प्रति क्विंटल, जौ 2325 से 2425 रुपए प्रति क्विंटल, बाजरा 2350 से 2450 रुपए प्रति क्विंटल, चना 6800 से 7100 रुपए प्रति क्विंटल, सरसों 5850 से 6350 रुपए प्रति क्विंटल, ग्वार 4700 से 5200 रुपए प्रति क्विंटल, कपास 6250 से 7650 रुपए प्रति क्विंटल, तिल्ली 11000 से 12000 रुपए प्रति क्विंटल रहा है।
बड़ौदामेव मंडी भाव
गेहूं 2736 से 2740 रुपए प्रति क्विंटल, सरसों 5862 से 6420 रुपए प्रति क्विंटल , बाजरा 2380 से 2400 रुपए प्रति क्विंटल , कपास 6701 से 7571 रुपए प्रति क्विंटल रहा है।