The Chopal

PM Kisan 17th Installment को लेकर नया अपडेट, इन किसानों की रुकेगी 17वीं किस्त

PM Kisan Yojana Update : किसान 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या बहुत से किसानों की किस्त अटक सकती है? जानिए क्या कारण हो सकता है।
   Follow Us On   follow Us on
PM Kisan 17th Installment को लेकर नया अपडेट, इन किसानों की रुकेगी 17वीं किस्त

The Chopal, PM Kisan 17th installment : देश भर में किसान परिवारों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से धन मिलता है। अब तक किसान परिवारों को 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि दी गई है। 11 करोड़ से अधिक योग्य किसानों ने PM किसान योजना का लाभ उठाया है। PM Kisan Yojana की 16वीं किस्त जारी हो चुकी है। किसान अब 17वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या बहुत से किसानों की किस्त अटक सकती है?

2000 रुपये प्रति चार महीने मिलते हैं

PM Kisan Yojana किसानों को खेती की लागत को कम करने के लिए प्रति वर्ष ₹6000 की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। यह धन किसानों के खातों में तीन किस्तों में भेजा जाता है और हर चार महीने बाद एक किस्त मिलती है।

इन किसानों को 17 वीं किस्त मिल सकती है

PM Kisan Scheme के तहत ई-केवाईसी (e-KYC) करना अनिवार्य है। यदि किसान ई-केवाईसी नहीं करवाता है, तो वह 17वीं किस्त खो देगा। इसलिए 31 मार्च तक इसे पूरा करना चाहिए।

लाभार्थी किसानों को भू-सत्यापन करना अनिवार्य है; अगर वे ऐसा नहीं करेंगे, तो वे लाभ से वंचित हो सकते हैं।

PM Kisan Scheme की 17वीं किस्त पाने के लिए आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करना आवश्यक है। किसानों को यह नहीं करना चाहिए, तो उनकी 17वीं किस्त अटक सकती है।
यदि किसान ने आवेदन फॉर्म में नाम, लिंग या आधार नंबर की गलत जानकारी दी है, तो 17वीं किस्त के फायदे से भी वंचित रह सकते हैं।

CSC पर भी ई-केवाईसी करवा सकते हैं

किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर ई-केवाईसी (e-KYC) और रजिस्ट्रेशन दोनों करवा सकते हैं। यहाँ काम करने वाले लोग आपको इस प्रक्रिया के बारे में बताएंगे और पहचान जांचने की प्रक्रिया बताएंगे।

Also Read : हरियाणा के किसानों की मौज, कम ब्याज दरों पर मिलेगा फसल लोन