The Chopal

NHAI का ये सरकारी ऐप देगा सबसे कम टोल वाले हाईवे की जानकारी, खर्च की समस्या होगी खत्म

NHAI Highway Yatra App: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अब हाईवे यात्रा को और पारदर्शी और सुगम बनाने की दिशा में काम कर रहा है। यात्रियों को टोल राशि की पूर्व जानकारी देने के लिए राजमार्गयात्रा एप पर वाहन चालकों के लिए एक नई सुविधा शुरू करने जा रहा है।

   Follow Us On   follow Us on
NHAI का ये सरकारी ऐप देगा सबसे कम टोल वाले हाईवे की जानकारी, खर्च की समस्या होगी खत्म 

The Chopal : किसी भी राजमार्ग पर सफर करने के लिए आपको टोल के रूप में राशि चुकानी पड़ती है. अलग-अलग राजमार्गों पर अलग-अलग टोन दरें होती है. यात्रा करने से पहले आपको कई बार मालूम ही नहीं होता कि इस राजमार्ग पर कितने रुपए लगेगा. लेकिन अब यह परेशानी आपकी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में दूर कर दी है. यह एक विशेष प्रकार का ऐप लॉन्च करने जा रहा है जिसमें आपको यात्रा से पहले पता चल जाएगा कि किस हाईवे पर सबसे कम तो लगता है.

नया फीचर शुरू

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राजमार्गयात्रा एप पर एक नया फीचर शुरू करने जा रहा है जो चालकों को दो स्थानों के बीच सबसे कम टोल वाला रास्ता बताएगा। अगले महीने से शुरू होने वाले इस फीचर से दिल्ली से लखनऊ तक की सड़कों पर सबसे सस्ता रास्ता चुनने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) राजमार्गयात्रा ऐप पर एक नई सुविधा देने जा रहा है। यह ऐप दो स्थानों के बीच सबसे कम टोल वाला रास्ता बताएगा। अगले महीने से NHAI App पर यह नया फीचर लागू होगा। NHAI का राजमार्ग यात्रा ऐप जल्दी ही बताएगा कि कौन सा रास्ता किन्हीं दो स्थानों के बीच सबसे कम टोल लेता है। अगले महीने से ऐप में यह नई विशेषता उपलब्ध होगी। यह जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी। यात्रियों को राजमार्ग यात्रा ऐप में कुशल शिकायत निवारण प्रणाली और विस्तृत जानकारी मिलती है।

प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली

यह सूचना एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है। राजमार्गयात्रा ऐप राष्ट्रीय राजमार्गों के बारे में बहुत कुछ बताता है और एक प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली भी है। भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी (IHMCL) के इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम (ITS) के मुख्य उत्पाद अधिकारी अमृत सिंह ने बताया कि दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए तीन रास्ते हैं और एप वाहन चालकों को सबसे अच्छा रास्ता चुनने में मदद करेगा।

उनका कहना था कि आप दिल्ली से युमना एक्सप्रेसवे से लखनऊ जा सकते हैं, गाजियाबाद-अलीगढ़-कानपुर-लखनऊ या मुरादाबाद-बरेली-सीतापुर-लखनऊ। दिल्ली और लखनऊ के बीच सबसे कम टोल वाले रास्ता एप बताएगा।'

सिंह ने एनएचएआई की उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली (ATMS) के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और द्वारका एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से दोपहिया और तिपहिया वाहन प्रवेश कर रहे हैं।

सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के माध्यम से बांदीकुई को जयपुर से जोड़ने वाली 67 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की संभावना है, जिससे यात्रा का समय कम होगा। NHAI राजस्थान के क्षेत्रीय अधिकारी प्रदीप अत्री ने कहा कि 1,368 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नया चार लेन का खंड जुलाई के मध्य तक यातायात परीक्षण के लिए खुल सकता है।

News Hub