The Chopal

UP के इस एक्सप्रेसवे पर दिल्ली मुंबई की तर्ज पर जगह-जगह बनेगें बस स्टैंड, आधुनिक सुख सुविधा से होंगे लैंस

UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दे कि इस जिले में 28 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह बस स्टैंड बनाए जाएंगे। बस बे बनाने के लिए जगह भी चयनित कर दी गई है।

   Follow Us On   follow Us on
UP के इस एक्सप्रेसवे पर दिल्ली मुंबई की तर्ज पर जगह-जगह बनेगें बस स्टैंड, आधुनिक सुख सुविधा से होंगे लैंस

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के इस जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बता दे कि इस जिले में 28 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह बस स्टैंड बनाए जाएंगे। बस बे बनाने के लिए जगह भी चयनित कर दी गई है। यूपी मे इस एक्सप्रेसवे पर बस स्टैंड को दिल्ली में मुंबई की तर्ज पर बनाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। 28 किलोमीटर लंबे और 130 मीटर चौड़े इस एक्सप्रेसवे पर विभिन्न स्थानों पर बस-बे बनाए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पहले से ही इसके लिए तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक, 130 मीटर एक्सप्रेसवे पर अधिक जनसंख्या वाले स्थानों पर बस-बे बनाने की जगहों को रेखांकित किया जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद 130 मीटर एक्सप्रेसवे पर बसें चलेगी। ये बसें जेवर एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक जाती हैं।

130 मीटर एक्सप्रेसवे पर बस-बे बनाए जाएंगे, जहां बसें खड़ी होकर यात्रियों को बैठा सकें। यह बस-बे दिल्ली और मुंबई की तरह बनाए जाएंगे, ताकि दूसरे वाहनों को कोई परेशानी नहीं होगी। बस-बे पर बस का समय-सारणी, आने-जाने का समय और अन्य विवरण अंकित होंगे।

बस-बे पर धूप, छाव और गर्मी से बचने की सुविधा भी होगी। बस में चढ़ने और उतरने के लिए भी अलग-अलग स्थान होंगे। बुजुर्गों और विकलांगों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। उन्हें बस में चढ़ने-उतरने के लिए अलग-अलग स्थान मिलेंगे। वास्तव में, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों ने लंबे समय से परिवहन सुविधा की मांग की है। लंबे समय से वहाँ बस और मेट्रो की मांग थी। यही कारण है कि सरकार ने ग्रेटर नोएडा विकास समिति की मांग पर 130 मीटर एक्सप्रेसवे पर बस-बे बनाने का निर्णय लिया है और इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कदम से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें परिवहन की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही 130 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे के किनारे बनने वाले बस-बे ट्रैफिक को भी सुगम बनाने में मदद करेंगे।