The Chopal

Rain Tax : अगले महीने से लगेगा रैन टैक्स, जानिए क्या है पूरा मामला?

Rain Tax News : Rain Tax का नाम सुनकर आप भी घबरा गए होंगे क्योंकि आपने पहले इनकम टैक्स, सेवा टैक्स और जल टैक्स जैसे कई टैक्स सुने हैं, लेकिन ये टैक्स बारिश पर लगेगा। अगर आप इन बातों को सोचकर परेशान हैं, तो यह जान लें कि यह सच है।
   Follow Us On   follow Us on
Rain Tax : अगले महीने से लगेगा रैन टैक्स, जानिए क्या है पूरा मामला?

The Chopal (Rain Tax) : Rain Tax का नाम सुनकर आप भी घबरा गए होंगे क्योंकि आपने पहले इनकम टैक्स, सेवा टैक्स और जल टैक्स जैसे कई टैक्स सुने हैं, लेकिन ये टैक्स बारिश पर लगेगा। अगर आप इन बातों को सोचकर परेशान हैं, तो यह जान लें कि यह सच है। अब एक देश की सरकार लोगों पर रेन टैक्स लगाने वाली है। अगले महीने से भी यह लागू हो सकता है।

टोरंटो में कनाडा यह नया टैक्स लागू करने पर विचार कर रहा है। इस शहर के निवासियों को शायद अगले महीने से ये टैक्स देना पड़े। टोरंटो प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्थानीय निकाय "रेन टैक्स" लागू करने पर विचार कर रहा है। अगले महीने से इस टैक्स को लागू किया जाएगा।

क्या है रेन टैक्स?

टोरंटो की सरकारी वेबसाइट के अनुसार, "सरकार वाटर यूजर्स और इच्छुक लोगों के सहयोग से स्टॉर्म वाटर मैनेजमेंच से निपटने के लिए एक स्टॉर्म वाटर सर्विस चार्ज परामर्श पर काम कर रही है।" इसके लिए जनता के रेन टैक्स को लेकर सरकार सामग्री जुटा रही है। इसके साथ ही, जल उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल से पहले निरीक्षण करने की चेतावनी दी जा रही है।

क्या है यह स्टॉर्म वाटर?

कनाडा में स्टॉर्मवाटर एक बहुत बड़ी समस्या है। स्टॉर्मवाटर एक तूफान, आंधी या भारी बारिश का पानी है। कनाडा की सड़कें हर बार पानी से भर जाती हैं। इसके साथ ही, स्थानीय लोगों के आवागमन को भी बाधित करने लगता है। कनाडा में यह समस्या दो प्रकार की है। पहली घटना बारिश और भारी बर्फबारी के बाद बर्फ के गलने से होती है। ऐसे में बर्फ रनऑफ भी पैदा करती है।

रनऑफ समस्या

वर्षा के बाद जो पानी जमीन पर गिरता है, वह पेड़-पौधे को नहीं सोख सकता। उफनने के बाद वह सड़कों और नालियों को जाम करने लगता है। साथ ही पानी नालियों से घरों में भी जाता है। इससे रनऑफ में समस्या होती है। पीने के पानी की क्वॉलिटी भी खराब हो जाती है। सरकार ने इस पानी को संभालने के लिए स्टॉर्म ड्रेनेज बनाया है, लेकिन यह पूरी तरह से समस्या नहीं हल कर पाया है।

इस कारण से लगेगा टैक्स

टोरंटो प्रशासन भी अपने नागरिकों से टैक्स वसूलकर स्टेट वाटर की समस्या को हल करेगा। यह टैक्स भी स्थानानुसार अलग होगा। हार्ड सर्फेस, यानी कम इमारतें, कम रनऑफ, कम टैक्स। वहीं, अधिक इमारतें अधिक टैक्स देंगी। यहाँ के लोग इस टैक्स को लेकर नाराज हैं और सोशल मीडिया पर अपनी गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं।

ये पढ़ें : गेहूं स्टॉक को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों पर कसी जायेगी नकेल