The Chopal

रायपुर में चलेगी इलेक्ट्रिक बस, केंद्र से मिलेगी 100 बसें

रायपुर की सड़कों पर नए साल से इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। रायपुर वासियों के लिए भाठागांव के न्यू बस स्टैंड से जल्द ही 21 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की जाएगी। केंद्र से कुल 100 बसें मिलेंगी। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन खुद निगम करेगा.
   Follow Us On   follow Us on
राजधानी दिल्ली में चलेगी इलेक्ट्रिक बस, केंद्र से मिलेगी 100 बसें

The Chopal : रायपुर की सड़कों पर नए साल से इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। रायपुर वासियों के लिए भाठागांव के न्यू बस स्टैंड से जल्द ही 21 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की जाएगी। केंद्र से कुल 100 बसें मिलेंगी। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन खुद निगम करेगा। इससे प्रदूषण कम होगा और निगम को एक बस से हर महीने 50 हजार रुपए की बचत हो सकती है। इसके लिए अलग से दो नए सिटी बस डिपो पंडरी और आमानाका में बनाया जाएगा। यह दोनों जगह सिटी बसों के लिए सेंटर पॉइंट की तरह काम करेंगी।

मठपारा के ISBT में भी है खाली जमीन

रायपुर को 100 नई बसें मिलने और 2 नए सिटी बस डिपो बनने से लोग अलग-अलग जगहों के लिए आसानी से बसें पकड़ सकेंगे। बाहर से आने वाले लोगों को भी रायपुर शहर में एक जगह से दूसरे जगह जाने में आसानी होगी। ये सभी बसें केंद्र सरकार की ओर से रायपुर सिटी को मिल रही हैं।

इन 2 सिटी बस डिपो के अलावा मठपारा स्थित आईएसबीटी में भी करीब एक एकड़ जमीन खाली है। जिसमें सिटी बसों के लिए बाकी बसों से अलग स्टैंड बनाया जाएगा। इसमें चार्जिंग पॉइंट भी बनाए जाएंगे। इन जगहों पर पुरानी बसों को भी खड़ा किया जाएगा।

सर्व सुविधायुक्त होगा नया डिपो

बताया जा रहा है कि इस नए बस डिपो को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा। जिसमें बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वेटिंग एरिया और अन्य व्यवस्थाएं होंगी।

तैयारियों का जायजा लेने के लिए परिवहन सचिव एस. प्रकाश और अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने आज भाठागांव अंतर्राज्जीय बस स्टैंड का निरीक्षण किया।

इलेक्ट्रिक बसों के आने से डीजल बसें हो सकती हैं कम

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। साथ ही भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। वहीं, डीजल-पेटोल के आयात पर होने वाला खर्च भी घटेगा। जैसे जैसे इलेक्ट्रिक बसें सफल होंगी, इन्हें डीजल बसों से रिप्लेस भी किया जा सकता है।

निगम बनाएगा चार्जिंग प्वाइंट, इसका चार्ज भी वसूल होगा

दिन-ब-दिन इलेक्ट्रिक व्हीकल की संख्या में इजाफा हो रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल की चार्जिंग के लिए निगम प्रशासन ने 2 करोड़ की लागत से छह जगहों पर चार्जिंग प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया है। निगम सबसे पहले आमानाका, पंडरी बस स्टैंड, जयस्तंभ चौक और कलेक्टोरेट स्थित मल्टी लेबल पार्किंग और रायपुर रेलवे स्टेशन पर चार्जिंग प्वाइंट बनाएगा।

डेढ़ लाख तक राजस्व, 50 हजार फायदा

निगम को एक सिटी बस के संचालन से महज पांच हजार रुपये ही मिल रहे हैं। डेढ़ लाख रुपए हर महीने खर्च करना पड़ रहा है। इसके साथ ही इन बसों से शहर में प्रदूषण भी फैल रहा है। इसलिए निगम ने राजधानी में इलेक्ट्रिक बस चलाने का निर्णय लिया है। इलेक्ट्रिक बस एक बार चार्ज करने पर 200 किमी का सफर तय करेगी।

निगम को सिटी बस की तुलना में इलेक्ट्रिक बस से एक माह में डेढ़ लाख का राजस्व प्राप्त होगा। एक इलेक्ट्रिक बस को चार्ज करने में 50 हजार एक महीने का बिजली बिल आएगा। वहीं, 50 हजार ड्राइवर और बस की मरम्मत पर खर्च होगा। इन्हें काटकर निगम को हर माह 50 हजार रुपये की बचत हो सकती है।

News Hub