The Chopal

फरीदाबाद में बनेगी सड़क, 12 गांवों के हजारों लोगों को मिलेगी आवागमन की सहूलियत

Faridabad New Road : फरीदाबाद के इस गाँव से यहा तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। गांव के भी लोगों को आने जाने में ज्यादा दिक्कत का सामना न करना पड़े। इस सड़क बनने से 12 गावों के 20 हजार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 

   Follow Us On   follow Us on
फरीदाबाद में बनेगी सड़क, 12 गांवों के हजारों लोगों को मिलेगी आवागमन की सहूलियत

Faridabad Latest News : दिल्ली NCR से सटे हरियाणा के जिले फरीदाबाद के मोहाना गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। बता दें कि मोहना गांव से यमुना पोंटून पुल तक करीब 4 किमी लंबी नई सड़क का निर्माण होने वाला है। इतना ही नहीं इसके बनने से लगभग 12 गावों के 20000 लोगों को राहत मिलेगी।

फिलहाल सड़क पूरी तरह से टूटी फूटी 

PWD विभाग ने इसको लेकर तैयारी कर ली है। इस सड़के के लिए टेंडर खोल दिया गया है और 15 दिन के अंदर काम की शुरुआत भी हो जाएगी। मोहाना गांव से यमुना पर पोंटून पुल तक की सड़क पूरी तरह से टूटी फूटी है।  यहां तक की सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढे हैं। बरसात के मौसम में लोगों का यहां से गुजरना खतरा से खाली नहीं रहता है। खासकर तब जब रात का समय हो वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। यह सड़क दिल्ली और यूपी की सीमा से संपर्क का मेन मार्ग है।

इस समय सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को कापी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस कारण यातायात भी बाधित होता है। इस सड़क से स्कूल जानें वाले बच्चे, किसानों और व्यापारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर ग्रामिणों ने कई बार मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी।

5 करोड़ का खर्च आएगा

अब PWD ने सड़क के काम के लिए टेंडर खोल दिया है। इस पर लगभग 5 करोड़ का खर्च आएगा। बता दें कि सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ पक्के साइड ड्रेन, मजबूत बेस लेयर और उच्च गुणवत्ता की बिटुमिनस कोटिंग का काम किया जाएगा। सड़क बनने से सड़क हादसों पर काफी अंकुश लगेगा। 

सड़क निर्माण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। काम जल्दी हो इसके लिए टेंडर भी खोल दिया गया है। साथ गी सरकार से मंजूरी के लिए पत्र भी लिखा गया है। मंदूरी मिलते ही ठेकेदार को काम दे दिया जाएगा। इसका काम 6 महिने में पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।