The Chopal

राजस्थान में इस रूट पर पहली बार चलेगी रोडवेज की बसें, ग्रामीण इलाकों की बनी मौज

Dei To Goverdhan Bus : राजस्थान परिवहन निगम ने पहली बार इस मार्ग के लिए बस सेवा संचालित की है। जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर है। 

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में इस रूट पर पहली बार चलेगी रोडवेज की बसें, ग्रामीण इलाकों की बनी मौज

Gangapur To Goverdhan Ji Roadways Bus : राजस्थान परिवहन निगम के सवाई माधोपुर आगार की ओर से देई (बूंदी) से गोवर्धन धाम उत्तप्रदेश वाया गंगापुर सिटी, नादौती होते हुए नई रोडवेज बस सेवा संचालन के आदेश जारी किए हैं। बस का संचालन मंगलवार से होगा। सवाईमाधोपुर डिपो के मुख्य प्रबंधक गजानंद जांगिड़ ने बताया कि बस का संचालन होने से गणेश धाम रणथंभौर सवाईमाधोपुर, मेहंदीपुर बालाजी तथा गोवर्धन धाम उत्तरप्रदेश दर्शन के लिए आने-जाने वाले भक्तों सहित अन्य लोगों को लाभ मिल सकेगा। यह बस सेवा सुबह 06.40 बजे देई से प्रस्थान कर 12 बजे नादौती आएगी। शाम चार बजे गोवर्धनजी पहुंचेगी।

वापसी में सुबह साढ़े छह बजे गोवर्धनजी से रवाना होकर 11 बजे नादौती आएगी। शाम चार बजे देई नैनवा पहुंचेगी। 5 नवंबर से बस संचालन के आदेश जारी कर दिए हैं। बस सेवा के संचालन पर भाजपाईयों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खुशी जताई है। इस बस सेवा के संचालन की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमरन सिंह खटाना ने गत दिनों सवाई माधोपुर डिपो के मुख्य प्रबंध गजानन जांगिड़ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था।

News Hub