The Chopal

UP में 75 फीसदी महिलाओं पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, इन बातों से हैं अनजान

UP News : आज के डिजिटल जमाने में हर प्रकार की जानकारी आपको इंटरनेट पर मिल जाएगी। आज के समय में किसी भी जानकारी से अनजान होना बड़ी बेवकूफी होती है। उत्तर प्रदेश के इस जिले से बड़ा चुकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की 75 फीसदी महिलाओं को यौन रोगों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

   Follow Us On   follow Us on
UP में 75 फीसदी महिलाओं पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, इन बातों से हैं अनजान 

Uttar Pradesh News : यूपी के इस शहरी क्षेत्र की 75 % से ज्यादा महिलाएं यौन रोगों से अनजान हैं। रोग की उत्पत्ति और बचाव के उपाय नहीं जानते हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के जच्चा-बच्चा अस्पताल में एक सर्वेक्षण ने चौंकाने वाला निष्कर्ष निकाला है। यह सर्वे तीन महीने तक तीन हजार महिलाओं पर किया गया था। सर्वे में प्रोफेसर डॉ. सीमा द्विवेदी और उनकी टीम ने 20 से 35 वर्ष की महिलाओं से यौन रोगों पर प्रश्न पूछे गए। डॉ. सीमा ने बताया कि 2250  महिलाओं में से 75 प्रतिशत को यौन रोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इन्हें भी इस रोग के लक्षण, दिक्कत, बचाव और परिणाम का पता नहीं है। इन महिलाओं में कई शिक्षित भी हैं, जिससे हैरत हुई। Sarve में 30 प्रतिशत महिलाएं गांव की हैं, जबकि 70 प्रतिशत शहर की हैं।

ये पढ़ें - UP में किसानों को अब इन शर्तों के साथ मिलेगी मुफ़्त बिजली, नए निर्देश जारी 

15 फीसदी महिलाएं थोड़ा-बहुत जानती  

सर्वे में 15 प्रतिशत महिलाएं भी यौन रोगों से कुछ परिचित थीं। इसका अर्थ है कि यौन रोगों की प्रारंभिक जानकारी है। इन्हें इनसे होने वाली कई बीमारियां और उनसे बचने के उपायों का भी पता नहीं है। वहीं दस प्रतिशत को यौन रोगों के बारे में पता है। इसके बावजूद, इनसे होने वाले विभिन्न रोगों के बारे में स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं है।

तमाम बीमारियों का खतरा

डॉ. सीमा ने कहा कि यौन रोगों से कई बीमारियां हो सकती हैं। एचआईवी, एचपीवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी, सी, एलजीवी सहित कई और बीमारियां होने का भय है। HIV और HPV लाइलाज बीमारियां हैं। 

GSSVM मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. सीमा द्विवेदी ने बताया कि तीन महीने का सर्वे महिलाओं को यौन रोगों के बारे में जानने के लिए किया गया था। Sarve में तीन हजार महिलाओं से यौन संबंधी प्रश्न पूछे गए। 75 प्रतिशत महिलाओं को यौन रोगों के बारे में पता नहीं है। उन्हें इससे होने वाली बीमारियां, लक्षणों और बचाव के बारे में भी पता नहीं है।

ये पढ़ें - UP में बिजली उपभोक्ताओं की लगी लौटरी, अब बिजली बिल पर मिलेंगे 500 रुपए, नए नियमों में प्रावधान