The Chopal

UP में इस नगर पंचायत का नाम बदला गया, लिया गया कैबिनेट बैठक में अहम फैसला

Nagar Panchayat Mundera Renamed : गोरखपुर जिले की नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम प्रदेश सरकार ने चौरी चौरा कर दिया है। इसका नाम बदलने की प्रक्रिया करीब दो वर्ष से चल रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में मुंडेरा बाजार का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया।

   Follow Us On   follow Us on
UP में इस नगर पंचायत का नाम बदला गया, लिया गया कैबिनेट बैठक में अहम फैसला

UP News : गोरखपुर जिले की नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम प्रदेश सरकार ने चौरी चौरा कर दिया है। इसका नाम बदलने की प्रक्रिया करीब दो वर्ष से चल रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में मुंडेरा बाजार का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित किया गया। आपको बता दे की 4 फरवरी 2021 को चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ किया गया, जो 2022 में चौरी चौरा जनाक्रोश के 100 वर्ष पूरा होने के अवसर पर हुआ था और 4 फरवरी 2022 को समाप्त हो गया। 26 जनवरी 2022 को गोरखपुर के डीएम ने शासन को नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थान चौरी चौरा करने का प्रस्ताव भी भेजा था।

ये पढ़ें - Ram Mandir : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सरकारी कर्मचारियों की आधे दिन की छुट्टी

नगर पंचायत मुंडेरा का बदला गया नाम

आपको बता दे की 11 सितंबर 1953 के भारत सरकारी परिपत्र और 11 अप्रैल 2004 के संशोधित परिपत्र में किसी भी गांव या नगर का नाम बदलने के लिए दिशा-निर्देश हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने 4 फरवरी 2021 को नगर पंचायत मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर नगर पंचायत चौरी चौरा करने के लिए केंद्र को पत्र भेजा। इसके बाद, छह अक्टूबर 2022 को नाम बदलने की अनापत्ति आई। गुरुवार को नगर विकास विभाग द्वारा नाम बदलने का प्रस्ताव कैबिनेट को मंजूर हुआ। शीघ्र ही इसकी घोषणा की जाएगी।

ये पढ़ें - UP में यहां मालामाल हुआ ब‍िजली व‍िभाग, सवा दो महीने में आए 51 करोड़