The Chopal

हरियाणा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क, इन जिलों की इतने एकड़ के क्षेत्र में होगा फैलाव

Haryana News: सफारी पार्क हरियाणा में दुनिया का सबसे विशाल जंगल सफारी बनने वाला है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में इसकी घोषणा की है। यह जंगल सफारी पार्क हरियाणा में लगभग 10,000 एकड़ में बनेगा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अरावली पर्वत श्रृंखला में एक जंगल सफारी पार्क बनाया जाएगा, जो कई क्षेत्रों में विभाजित होगा।

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क, इन जिलों की इतने एकड़ के क्षेत्र में होगा फैलाव

Haryana Hindi News: केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्रालय के मंत्री भूपेंद्र यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले दिनों शारजाह सफारी पार्क का दौरा किया, जहां उन्होंने इसके निर्माण और संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री खट्टर ने अपने दुबई दौरे के दौरान ही कहा कि हरियाणा NCR क्षेत्र में जंगल सफारी पार्क बनाने की काफी संभावनाएं हैं। बता दें कि शारजाह, लगभग 2000 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ दुनिया का सबसे विशाल सफारी पार्क है, जो अफ्रिका में है। 2022 फरवरी में इसका उद्घाटन हुआ था। लेकिन हरियाणा में अब प्रस्तावित जंगल सफारी पार्क, जो लगभग 10,000 एकड़ में प्रस्ताव हुआ है, इससे कहीं अधिक विस्तृत और विशाल होगा।

कहाँ वन सफारी पार्क बनेगा?

एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में जंगल सफारी पार्क बनाया जा सकता है। हरियाणा के अरावली पर्वत श्रृंखला में प्रस्तावित जंगल सफारी पार्क शाहजाह से लगभग पांच गुना बड़ा होने वाला है और इसमें बहुत अधिक विशेषताएं होंगी। इसमें सरीसृप और उभयचरों के लिए अलग-अलग क्षेत्र बनाए जाएंगे। एक अंडरवाटर वर्ल्ड, नेचर ट्रेल, टूरिज्म जोन, बोटैनिकल गार्डन और कई तरह के पर्यावरण जैसे भूमध्यरेखीय, ट्रॉपिकल, समुद्रतटिय, मरुस्थलीय आदि बनाएं जाएंगे।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हरियाणा सरकार, पर्यावरण और वन मंत्रालय और केंद्र सरकार मिलकर प्रस्तावित जंगल सफारी पार्क को बनाएंगे। साथ ही, सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी इस प्रस्ताव के तकनीकी विवरणों की जांच करके एक व्यवहार्यता रिपोर्ट बनाएगी। साथ ही, हरियाणा की होम-स्टे पुलिस स्थानीय लोगों और ग्रामीणों से बात करके पर्यटन के महत्व को बताएगी।

ध्यान दें कि अरावली पर्वत श्रृंखला में जंगली जानवरों, पक्षियों की प्रजातियों और तितलियों की बहुतायत है। हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि इस क्षेत्र में 180 प्रजातियों के पक्षी, 15 प्रजातियों के स्थलीय जीव, 29 प्रजातियों के जलीय जीव और सरीसृप (सांप, गिरगिट आदि) और 57 प्रजातियों की तितलियां हैं।
 

News Hub