The Chopal

हरियाणा के इस जिले को मिलेगा नया बाईपास, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि केन्द्र सरकार ने कुरुक्षेत्र बाईपास के निर्माण की सैद्धांतिक स्वीकृति दी है, जो जल्द ही शुरू होगा। इस बाईपास के निर्माण से पवित्र स्थान पर बेहतर कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचा मिलेगा, जिससे कुरुक्षेत्र के निवासियों और आसपास के लोगों को भी फायदा होगा।

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा के इस जिले को मिलेगा नया बाईपास, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

Haryana Bypass News : हरियाणा प्रदेश को सरकार की तरफ से एक और बाईपास की सौगात मिली हैं। 48 कोस तीर्थ सम्मेलन में बुधवार को कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्यमंत्री ने तीर्थस्थलों के प्रमुख लोगों को संबोधित किया। नायब सिंह सैनी ने बताया कि 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि पर स्थित तीर्थों की बजाय ब्रज की 84 कोस यात्रा भी शुरू की जाएगी। इसके अलावा, भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और पवित्र नगरी हरिद्वार से कुरुक्षेत्र को जोड़ने के लिए एक रेल सेवा भी शुरू की जाएगी।

134 ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन स्थल

श्री कृष्ण सर्किट योजना के तहत सरकार ने महाभारत युद्ध से जुड़े 134 ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस योजना पर लगभग 175 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति और इतिहास को बढ़ावा देना और इन स्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र की 48 कोस भूमि में 367 तीर्थस्थल हैं, जिनमें से कुछ समय के साथ लुप्त हो गए हैं। हाल ही में 48 कोस कुरुक्षेत्र भूमि के 164 तीर्थों की सूची में 18 नए तीर्थ जोड़े गए हैं। यह काम अभी भी जारी है, लेकिन इस सूची में और तीर्थों को शामिल करने की पूरी संभावना है। उनका कहना था कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को पिछले पांच वर्षों में 93 विकास परियोजनाओं के लिए 76 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, जिनमें से 57 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। बहुत से काम पूरे हो चुके हैं और बाकी काम तेजी से पूरे हो रहे हैं।

उनका कहना था कि कुरुक्षेत्र में कई धार्मिक केंद्रों की स्थापना की जा रही है। अब देश के दूर-दूर के मंदिर कुरुक्षेत्र में देखने को मिलते हैं। यह उत्तर भारत का श्री तिरुपति बालाजी मंदिर है। साथ ही ज्ञान मंदिर, इस्कॉन मंदिर, अक्षरधाम मंदिर और जीओ गीता संस्थान भी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 48 कोस तीर्थ पुस्तक, 48 कोस तीर्थ QR कोड और कुरुक्षेत्र टूर गाइड के पहले और दूसरे संस्करण भी विमोचन किए।