The Chopal

ये है दुनिया की सबसे महंगी बेल्ट, सस्ते वाली स्टार्ट होती है 1 लाख से

अपने कपड़ों पर लाखों रुपये खर्च करते हैं। हालांकि, अगर रईसों के शरीर पर सबसे महंगी चीज देखी जाए तो वह अक्सर कपड़ों नहीं बल्कि उनके साथ पहनी गई एक्सेसरीज होती हैं, जैसे कि घड़ी, अंगूठी, या फिर बेल्ट। आज हम आपको ऐसी ही 8 बेल्ट के बारे में बताएँगे
   Follow Us On   follow Us on
ये है दुनिया की सबसे महंगी बेल्ट, सस्ते वाली स्टार्ट होती है 1 लाख से

The Chopal: जिनके पास पैसा होता है वे अपने परिधानों के जरिए उसे दिखाने में बिलकुल नहीं कतराते हैं। वे अपने कपड़ों पर लाखों रुपये खर्च करते हैं। हालांकि, अगर रईसों के शरीर पर सबसे महंगी चीज देखी जाए तो वह अक्सर कपड़ों नहीं बल्कि उनके साथ पहनी गई एक्सेसरीज होती हैं, जैसे कि घड़ी, अंगूठी, या फिर बेल्ट। आज हम आपको ऐसी ही 8 बेल्ट के बारे में बताएँगे, जिनकी कीमत देखकर उन्हें खरीदने से पहले रईस को भी 2 बार सोचने की सलाह देंगे।

Versace Palazzo Croc Leather Belt - यह बेल्ट पुरुषों के लिए डिज़ाइन की गई है और इटली में हाथों से बनाई गई है। यह बेल्ट मगरमच्छ के चमड़े से बनाई गई है और इसकी कीमत 1,150 डॉलर (करीब 95,000 रुपये) है।

Ralph Lauren Alligator Sterling Buckle Belt - इस बेल्ट को भी इटली में हाथों से तैयार किया गया है और इसके बकल में स्टर्लिंग बकल है। इसकी कीमत 1,850 डॉलर (करीब 1.52 लाख रुपये) से भी ज्यादा है।

Santos de Cartier Belt - इसका स्ट्रैप ब्लैक मगरमच्छ के चमड़े से बना है और इसमें प्रीमियम मैटेरियल और रत्न लगे हैं। इसकी कीमत 2,690 डॉलर (करीब 2.22 लाख रुपये) है।

Billionaire Italian Couture Alligator - यह बेल्ट Billionaire Couture के सबसे महंगे आइटम्स में से एक है और इसे पारंपरिक इटालियन पैटर्न में एलिगेटर की खाल से बनाया गया है। इसका बकल चांदी का है और इसकी कीमत 2,850 डॉलर (करीब 2.35 लाख रुपये) है।

Hermes Entrie Riviere Constance Belt Buckle and Leather Strap - इस बेल्ट का स्ट्रैप मगरमच्छ के चमड़े से बना है और इसका बकल पैलेडियम प्लेटेड मैटल से बना है। यह कस्टमाइज की जा सकने वाली बेल्ट है और इसकी कीमत 5,260 डॉलर (करीब 4.34 लाख रुपये) है।

Stefano Ricci - यह बेल्ट दुनिया की सबसे महंगी 3 बेल्ट में से एक है और इसकी कीमत 1,24,000 डॉलर (करीब 1.02 करोड़ रुपये) है। इस बेल्ट का बकल 18 कैरेट के सोने से बना है, जिस पर हीरे भी जड़े हुए हैं।

Gucci Diamond Belt - इस बेल्ट की कीमत 2,56,970 डॉलर (करीब 2.12 करोड़ रुपये) है और कंपनी ने इसमें प्लेटिनम और डायमंड का इस्तेमाल किया है। इस बेल्ट में 30 कैरेट का डायमंड कंपनी के सिंबल G के ऊपर लगा हुआ है।

Roland Iten Calibre R822 Predator - 2011 में कंपनी ने दुनिया का सबसे महंगा बेल्ट बकल बनाने के लिए बुगाती से मिलकर काम किया था। इसे हाई एंड टाइटेनियम से तैयार किया गया है और इसका बकल वाइट गोल्ड का है, जिस पर रेड गोल्ड लगा हुआ है। बकल पर कुल 14.15 कैरेट के हीरे भी जड़े हैं और इसकी कीमत 4,00,000 डॉलर (करीब 3.30 करोड़ रुपये) है।

ये भी पढ़ें - MP Railway : मध्यप्रदेश में यहां बनेगा नया रेलवे स्टेशन, 18 महीने में होगा काम पूरा 

News Hub