हरियाणा का यह स्कूल विश्व के शीर्ष 10 स्कूलों में शामिल, बना चर्चा का विषय
Haryana Best School : हरियाणा और भारत दोनों के लिए गौरव की बात है कि एक सरकारी स्कूल को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की सूची में शामिल किया गया है। आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निजी संस्थानों को ही यह मान्यता मिलती है, लेकिन एक सरकारी स्कूल का इस लिस्ट में आना सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता और समर्पण को दर्शाता है।

Faridabad Government School: हरियाणा का एक सरकारी स्कूल चर्चा का विषय बना हुआ है. हरियाणा का यह सरकारी स्कूल दुनिया के बेस्ट स्कूलों की लिस्ट में आता है. फरीदाबाद, हरियाणा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को वर्ल्ड्स बेस्ट स्कूल पुरस्कार 2025 की श्रेणी में दुनिया के शीर्ष 10 स्कूलों में शामिल किया गया है। लंदन, यूनाइटेड किंगडम की टी-4 एजुकेशन संस्था, यह सम्मान प्रदान करती है। इस सूची में हरियाणा का एकमात्र स्कूल है। प्रदेश शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने विश्व भर में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सभी शिक्षकों को बधाई दी है।
अक्टूबर में परिणाम घोषित
अब यह स्कूल देश के शीर्ष पांच स्कूलों की दौड़ में भी शामिल है। अक्टूबर में परिणाम घोषित किए जाएंगे, इसके लिए पूरे विश्व में ऑनलाइन वोटिंग जारी है। 15-16 नवंबर को अबू धाबी में आयोजित विश्व स्कूल शिखर सम्मेलन में विजेताओं और विजेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय पटल पर विद्यालयों की पहचान बनाने वाली शिक्षिका अविनाशा शर्मा ने बताया कि टी-4 एजुकेशन संस्था हर वर्ष विश्वस्तरीय विद्यालयों को चुनता है। इस बार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआईटी-5, चुना गया। टी-4 शिक्षा की टीम मार्च में आवेदन के बाद फरीदाबाद पहुंची और विद्यालय की सुविधाओं का आकलन किया।
जिला परिषद स्कूल जलिंदर नगर, पुणे (महाराष्ट्र), एक्या स्कूल जेपी नगर, कर्नाटक और डीपीएस वाराणसी भी चयनित विद्यालयों में शामिल हैं। T-4 Education एक अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक संस्था है, जो 2020 में लंदन, यूके में स्थापित हुई थी। 100 से अधिक देशों में यह संस्था स्कूलों की शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और शिक्षकों और स्कूल प्रमुखों को सशक्त बनाने का काम करती है।
टॉप-10 में स्थान पाने के प्रमुख कारणों के बारे में अविनाशा शर्मा ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों की मानसिक और शारीरिक सुरक्षा को विशेष महत्व दिया गया है। इसके तहत स्कूल में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शारीरिक बदलावों से अवगत कराया जाता है। इसी विद्यालय में देश की पहली लैंग्वेज लैब भी शुरू की गई है, जो शिक्षा के स्तर को बढ़ाता है और विद्यार्थियों को भाषा का ज्ञान देता है। विद्यालय का फुटबॉल खेल भी बहुत अच्छा है।