The Chopal

UP News : उत्तर प्रदेश में फ्लैटों के रेटो में आया उछाल, बढ़ गई नक्शा पास की फीस

UP Update : उत्तर प्रदेश आवास विकास ने प्रदेश की अपनी सभी योजनाओं में नक्शा पास करने की कीमत बढ़ा दी है। आवास विकास फरवरी के अंत तक अपने सभी फ्लैटों की कीमतें 0.25 प्रतिशत बढ़ा देगा। फरवरी में 15 दिनों के लिए बुकिंग खोली जाएगी।
   Follow Us On   follow Us on
UP News : उत्तर प्रदेश में फ्लैटों के रेटो में आया उछाल, बढ़ गई नक्शा पास की फीस

The Chopal (UP News) : उत्तर प्रदेश आवास विकास ने प्रदेश की अपनी सभी योजनाओं में नक्शा पास करने की कीमत बढ़ा दी है। इनमें कुछ मदों में 20 प्रतिशत तक दाम बड़ाये गए हैं तो कुछ में इससे भी अधिक। मानचित्र शुल्क की दरों को कास्ट इण्डेक्स से भी लिंक कर दिया गया है। इससे अब प्रति वर्ष कास्ट इंडेक्स के अनुसार मानचित्र शुल्क की दरें बढ़ जाएंगी। अपर मुख्य सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी मिल गयी।

मानचित्र पास करने के लिए, देना होगा ज्यादा शुल्क

आवास विकास की लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर सहित सभी शहरों की आवासीय योजनाओं में मानचित्र पास कराने वालों को ज्यादा कीमतें चुकानी होगी। मानचित्र के भवन निर्माण निरीक्षण शुल्क को 20 रुपए प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 24 रुपए कर दिया गया है। इसी तरह सुदृढ़ीकरण शुल्क 106 रुपए प्रति वर्गमीटर से बढ़ाकर 127 रुपए प्रति वर्गमीटर कर दिया है।

फरवरी के अंत तक बढ़ेंगे, फ्लैटों के दाम

आवास विकास फरवरी के अंत तक अपने सभी फ्लैटों की कीमतें 0.25 प्रतिशत बढ़ा देगा। कीमतें बढ़ाने से पहले फरवरी परिषद इस फ्लैटों को पुरानी दरों पर बेचने के लिए पंजीकरण खोलेगा। जो लोग आवेदन करेंगे उन्हें सस्ती कीमत पर फ्लैट मिलेंगे। इसके बाद कीमतें 0.25 प्रतिशत बढ़ेंगी। उप आवास आयुक्त पल्लवी मिश्रा ने बताया कि लोगों को एक अवसर और दिया जाएगा। फरवरी में 15 दिनों के लिए बुकिंग खोली जाएगी।

ये पढ़ें : Bharat Brand Franchise : अब सभी को सस्ता आटा और प्याज देगी सरकार, बांटी जाएगी भारत ब्रांड की फ्रेंचाइजी