The Chopal

UP Police Bharti 2023: क्या यूपी पुलिस भर्ती में आयुसीमा में छूट मिलेगी या नहीं! जानिए पूरी डीटेल

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस की भर्ती जल्द हो सकती है।UP पुलिस भर्ती 2023: यूपी पुलिस की भर्ती जल्द हो सकती है।

   Follow Us On   follow Us on
UP Police Bharti 2023: क्या यूपी पुलिस भर्ती में आयुसीमा में छूट मिलेगी या नहीं! जानिए पूरी डीटेल 

UP Police Constable Recruitment 2023 Update: यूपी पुलिस में कांस्टेबल की भर्ती के लिए आवेदन की तिथि को लेकर अभी भी युवा लोगों में मतभेद हैं। यूपी पुलिस भर्ती 2023 में आयु सीमा में छूट की मांग की गई। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सत्यवीर सहित 11 लोगों की याचिका पर सुनवाई करते हुए यूपी पुलिस में 55699 पदों को लेकर सरकार से जबाव मांगा है। याचिका में कहा गया है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable Bharti) के लिए सामान्य कैटेगरी के लिए आयुसीमा 18 से 22 वर्ष है। इसके अलावा, आरक्षित उम्मीदवारों को सरकारी नियमों से छूट भी मिलती है।

2018 में यूपी पुलिस में अंतिम कांस्टेबल भर्ती हुई थी। 2023 में 55699 यूपी पुलिस कांस्टेबल पदों पर पांच साल के अंतराल में बहाली होनी है। आयुसीमा के कारण कई युवा इस बहाली में शामिल नहीं हो सकते। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनीष कुमार बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के वाद पर सुप्रीम कोर्ट में 2017 से 2020 तक तत्कालीन होम सेक्रेटरी ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की भर्ती पर हलफनामा दिया था। 2018 के बाद से कोई नौकरी नहीं मिली है। अब अगली सुनवाई 22 नवंबर को होगी।

Delhi में 14 नवंबर से शुरू होगा ट्रेड फेयर, जान लें कितने का है टिकट

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट और प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित सबसे नवीनतम सूचना के अनुसार, लगभग 52299 पदों को भरना होगा, जिनमें से 41811 पद कांस्टेबल सिविल पुलिस होंगे। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में 8540 कांस्टेबल पीएसी, 1007 फायरमैन और 1341 पुलिस कांस्टेबल रिक्तियां होंगी। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 के लिए आवेदन फॉर्म आधिकारिक घोषणा मिलने के बाद भरे जाएंगे।

Also Read: Indian Railway : अब के बाद ट्रेन में लें आराम से चैन की नींद, नहीं छुटेगा रेलवे स्टेशन